Friday , July 3 2026

महर्षि भारद्वाज सुंदरकाण्ड समिति के पदाधिकारियों से मिले केशव प्रसाद मौर्य किया सम्‍मानित

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने महर्षि भारद्वाज सुंदरकाण्ड समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से आत्मीय एवं स्नेहिल भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने समिति द्वारा सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक मूल्यों के संरक्षण तथा समाज में सकारात्मक वातावरण के निर्माण हेतु किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की सराहना करते हुए समिति के सदस्यों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसी संस्थाएँ समाज में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक विरासत को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

 

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती निर्मला पासवान, माननीय विधायक श्री गुरु प्रसाद मौर्य, माननीय विधायक श्री दीपक पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वी. के. सिंह, विधान परिषद के माननीय सदस्य डॉ. के. पी. श्रीवास्तव एवं श्री सुरेंद्र चौधरी, उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुरेश मौर्य, अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं अनेक प्रतिष्ठितजन गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम के सहभागी बने।