Friday , July 3 2026

केशव प्रसाद मौर्य ने सर्किट हाउस में जनता दर्शन में सुनीं जनसमस्याएँ, अधिकारियों को लगाई फटकार

आज सर्किट हाउस, प्रयागराज में उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने प्रत्येक शिकायत को संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं का गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण की नियमित समीक्षा करते हुए पात्र व्यक्तियों को शासन की योजनाओं का समुचित लाभ उपलब्ध कराया जाए। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज प्रयागराज स्थित सर्किट हाउस में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रयागराज मंडल के विभिन्न जनपदों से आए सैकड़ों शिकायतकर्ताओं एवं नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान की अपेक्षा लेकर पहुँचे। 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार “सबका साथसबका विकाससबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के अनुरूप कार्य कर रही है तथा जनसुनवाई कार्यक्रम शासन और जनता के बीच विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि प्रत्येक शिकायतकर्ता के साथ संवेदनशील व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।