
आज प्रयागराज में केशव प्रसाद मौर्य ने विशेष रूप से 'आजीविका मिशन' की चर्चा करते हुए कहा कि इस मिशन के माध्यम से महिलाओं का अभूतपूर्व उत्थान हो रहा है। उन्होंने बताया कि 'महिला मेट' के रूप में कार्य करते हुए प्रदेश की माताएं-बहनें न केवल आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में अपनी महती भूमिका निभा रही हैं। कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने पूर्व में किये गये विभिन्न कार्यो पर लाभार्थियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशंसा पत्र भी वितरित किए।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश सरकार ग्रामीण भारत के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे उत्तर प्रदेश की गरीब जनता के उत्थान एवं उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए सदैव संवेदनशील एवं संकल्पित रहे हैं। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और प्रभावी नीतियों के परिणामस्वरूप ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं तथा विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है।
UK News