Wednesday , July 8 2026

केशव मौर्य ने अर्थव्यवस्था को नई गति देने के लिए बांटे लेटर ऑफ कम्फर्ट, अनुदान चेक और प्रशस्ति पत्र

राजकीय खाद्य प्रसंस्करण प्रौद्योगिकी संस्थान में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में प्रोत्‍साहित किये जाने के लिए उत्‍तर प्रदेश के उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बांटे लेटर ऑफ कम्फर्ट, अनुदान चेक एवं प्रशस्ति पत्र.

मैसर्स ए.के. फ्लोर मिल्स, बाराबंकी को मल्टीग्रेन फ्लोर मिल एवं वैल्यू एडेड पास्ता एवं मैकरोनी निर्माण इकाई की स्थापना हेतु ₹3.77 करोड़ का स्वीकृत अनुदान। मैसर्स अशोक कैटल एवं पोल्ट्री फीड्स लिमिटेड, वाराणसी को कैटल फीड निर्माण इकाई की स्थापना हेतु ₹2.38 करोड़ का स्वीकृत अनुदान। मैसर्स पट्टन सॉल्वेन्ट, कुशीनगर को सॉल्वेन्ट एक्सट्रैक्शन इकाई की स्थापना हेतु ₹2.07 करोड़ का स्वीकृत अनुदान, मैसर्स राज इंटरप्राइजेज, लखीमपुर खीरी को पास्ता एवं मैकरोनी निर्माण इकाई की स्थापना हेतु ₹1.78 करोड़ का स्वीकृत अनुदान,  मैसर्स दृष्टि प्योर्स, लखनऊ को मस्टर्ड ऑयल इकाई के विस्तारीकरण हेतु ₹77 लाख का स्वीकृत अनुदान।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली इकाइयों को किया सम्मानितमैसर्स डियर फूड्स, गोरखपुर — पास्ता एवं सॉस निर्माण इकाई, मैसर्स सोना गोल्ड एग्रोकेम प्रा. लि., बाराबंकी — फीड निर्माण इकाई,मैसर्स अविराम क्रीमरीज प्रा. लि., बुलंदशहर — दुग्ध आधारित उत्पाद निर्माण इकाई,मैसर्स सुंदरी फूड इंडस्ट्रीज, बाराबंकी — सीरियल्स, पल्सेस एवं ऑयल सीड प्रसंस्करण इकाई।

लाभार्थियों को वितरित किए गए अनुदान राशि के डेमो चेक मैसर्स पालीवाल एग्रो प्रोडक्ट्स, आजमगढ़ — मल्टीग्रेन फ्लोर मिल इकाई हेतु ₹250.00 लाख, मैसर्स शारदा फ्रोजन एग्रो प्रोसेसिंग प्रा. लि., जालौन — फ्रोजन फ्रूट एवं वेजिटेबल प्रसंस्करण इकाई हेतु ₹500.00 लाख, मैसर्स फैविना प्रोडक्ट्स प्रा. लि., कौशाम्बी (प्रयागराज) — सोलर पावर प्लांट स्थापना हेतु ₹7.149 लाख,मैसर्स वी.एस.ए.जी. सॉल्यूशन प्रा. लि., जालौन — फ्रोजन फ्रूट एवं वेजिटेबल प्रसंस्करण इकाई हेतु ₹457.260 लाख, मैसर्स तराई फोस्ट प्रा. लि., रामपुर — फ्रोजन फ्रूट एवं वेजिटेबल प्रसंस्करण इकाई हेतु ₹498.409 लाख।