खेल

अदिति अशोक केपीएमजी चैंपियनशिप में 47वें स्थान पर

बेथेस्डा: भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने यहां महिला पीजीए चैंपियनशिप के तीसरे दौर के आखिरी नौ होल में वापसी करते हुए तीन बर्डी लगाकर पार 72 का स्कोर बनाया।

बेंगलुरु की इस खिलाड़ी का कुल स्कोर अब तीन ओवर है, जिससे वह संयुक्त रूप से 47वें स्थान पर है। भारतीय पुरुष और महिला खिलाडिय़ों में सबसे ज्यादा मेजर टूर्नामेंट खेलने वाली अदिति ने इस सत्र में अब तक औसत प्रदर्शन किया है। वह सत्र के एलपीजीए मेरिट सूची में 80वें स्थान पर हैं।

नेहा त्रिपाठी प्राग में संयुक्त 36वें जबकि दीक्षा और वाणी संयुक्त 43वें स्थान पर
भारतीय गोल्फर नेहा त्रिपाठी रविवार को यहां टिपस्पोर्ट चेक लेडीज ओपन में संयुक्त 36वें स्थान पर रहीं। नेहा ने चार बर्डी और तीन बोगी से 73 का कार्ड खेला जिससे 54 होल में उनका स्कोर तीन अंडर रहा। दो अन्य भारतीय दीक्षा डागर (71) और वाणी कपूर (71) संयुक्त रूप से 43वें स्थान पर रहीं। वहीं अमनदीप द्राल और रिद्धिमा दिलावड़ी कट से चूक गयी थीं।

Related Articles

Back to top button