
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)अब10वीं और12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को पूरी तरह से नकल-मुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए एक्शन मोड में आ गया है।2026की बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए,बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों के लिए एक नई और सख्तसीसीटीवी पॉलिसीजारी की है,जिसे हर स्कूल को मानना अनिवार्य होगा।CBSEने साफ कर दिया है कि जिन स्कूलों में हर परीक्षा हॉल (क्लासरूम) में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे होंगे,उन्हें10वीं और12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए केंद्र (Exam Centre)नहीं बनाया जाएगा।क्या हैCBSEकी नईCCTVपॉलिसी?इस नई पॉलिसी के तहत,परीक्षा केंद्रों को कुछ कड़े नियमों का पालन करना होगा:हर कोने पर नजर:सीसीटीवी का कवरेज सिर्फ परीक्षा हॉल के अंदर ही नहीं,बल्कि क्लास केप्रवेश और निकास द्वार (Entry-Exit Gate)और बच्चों कीडेस्कतक होना चाहिए,ताकि हर गतिविधि कैमरे में कैद हो सके।24×7चलेंगे कैमरे:परीक्षा की पूरी अवधि के दौरान सीसीटीवी कैमरे एक पल के लिए भी बंद नहीं होंगे और लगातार चालू रखे जाएंगे।आसान हो वीडियो फुटेज निकालना:अगर भविष्य में किसी जांच या समीक्षा की जरूरत पड़ती है,तो वीडियो फुटेज आसानी से उपलब्ध होनी चाहिए।बच्चों को पहले ही बता दिया जाएगा- “आप कैमरे की नजर में हैं!”CBSEकी इस पॉलिसी में यह भी कहा गया है कि स्कूल परिसर में जगह-जगह यहसाइनेज (Signage)लगाना होगा कि “आप सीसीटीवी की निगरानी में हैं।” इसके अलावा,छात्रों को स्कूल की हैंडबुक,नोटिस बोर्ड और ओरिएंटेशन प्रोग्राम के जरिए भी यह जानकारी दी जाएगी कि उनकी परीक्षा पूरी तरह से कैमरे की निगरानी में हो रही है।इस साल से होंगे2बोर्ड एग्जाम,पहली परीक्षा अनिवार्यआपको बता दें किCBSEने वर्तमान शैक्षणिक सत्र से छात्रों के लिए कई और बड़े बदलाव भी किए हैं। इस साल से छात्रों को साल मेंदो बार बोर्ड परीक्षादेने का मौका मिलेगा। इनमें से जो पहली परीक्षा होगी,वह सभी छात्रों के लिए अनिवार्य होगी।CBSEने10वीं और12वीं बोर्ड परीक्षा2026की तारीखों का भी ऐलान कर दिया है। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं17फरवरी, 2026से शुरू होंगी। इस साल,देश और विदेश (26देशों) को मिलाकर लगभग45लाख छात्रइन परीक्षाओं में शामिल होंगे,और यह सभी छात्र अब कड़ी सीसीटीवी निगरानी में अपनी परीक्षा देंगे।
UK News