Thursday , May 7 2026

सांस्कृतिक एवं धार्मिक धरोहरों को नया स्वरूप देकर पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु हरसंभव प्रयास- जयवीर सिंह

आगरा मण्डल के अधीन फिरोजाबाद जनपद के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में पर्यटन विभाग द्वारा फिरोजाबाद की विभिन्न विधानसभाओं में स्थित धार्मिक, ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्थलों के पर्यटन विकास हेतु 24 परियोजनाएं स्वीकृत की गयी है। इन परियोजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए 3391 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है। परियोजना संबंधी कार्याें को पूरा करने के लिए यूपीपीसीएल कार्यदायी संस्था को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। कार्यदायी संस्था को निर्देश दिये गये हैं कि परियोजना के समस्त कार्यों को गुणवत्तापूर्वक निर्धारित समय में पूरा करें।
यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि टुण्डला में स्थित गोगा जी काली मंदिर पिपरौली के पर्यटन विकास के लिए 70 लाख रूपये, फिरोजाबाद पसीने वाले हनुमान जी मंदिर के लिए 65 लाख रूपये, शिकोहाबाद के नगला केवल स्थित श्री ब्रहमदेव शिव जी तथा बजरंगबली मंदिर के लिए 120 लाख रूपये, शिकोहाबाद के ही विधानसभा क्षेत्र में स्थित आबगंगा मंदिर के विकास के लिए 35 लाख रूपये, टुण्डला ग्रामगढ़ी हंसराम ब्लाक नारखी में स्थित शिवमंदिर के पर्यटन विकास के लिए 60 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है।
पर्यटन मंत्री ने बताया कि टुण्डला विधानसभा क्षेत्र में शिव मंदिर के पर्यटन विकास कार्य हेतु 80 लाख रूपये, टुण्डला में ही ग्राम बड़ागांव में स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर के लिए 01 करोड़ रूपये, टुण्डला ग्राम कनवार स्थित सिद्धकाली माता मंदिर के लिए 130 लाख रूपये, सिरसागंज स्थित प्राचीन पथवारी माता मंदिर के लिए 110 लाख रूपये, सिरसागंज के ही कुदरिया वाले महराज आश्रम के लिए 01 करोड़ रूपये, सिरसागंज में हनुमान मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 130 लाख रूपये, सिरसागंज में ग्राम जायनई माता मंदिर के लिए 130 लाख रूपये तथा सिरसागंज के ही रामकृष्ण धाम मंदिर (गंगा सागर गरियारी) के पर्यटन विकास के लिए 70 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है।
श्री जयवीर सिंह ने बताया कि सिरसागंज स्थित अम्बेडकर पार्क के पर्यटन विकास के लिए 70 लाख रूपये, सिरसागंज के ही रामकंठ आश्रम के पर्यटन विकास के लिए 01 करोड़ रूपये, सिरसागंज स्थित ऐतिहासिक श्री राधाकृष्ण मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 90 लाख रूपये, सिरसागंज के ही ग्राम मावली में वेद उपवन पार्क के लिए 75 लाख रूपये, सिरसागंज के ही अकबरपुर में स्थित नीमकरौरी बाबा की जन्मस्थली पर पर्यटन सुविधाओं के लिए 145 लाख रूपये, सिरसागंज के विकास खण्ड फिरोजाबाद के ग्राम करहरा में ग्रामीण पर्यटन विकास के लिए 20 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है।
श्री जयवीर सिंह ने बताया कि टुण्डला विकासखण्ड फिरोजाबाद के ग्राम अकबरपुर में ग्रामीण पर्यटन विकास के लिए 35 लाख रूपये, जसराना बड़े जखैया महराज मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 188 लाख रूपये, सिरसागंज के समौर बाबा धाम करहरा हेतु अवस्थापना सुविधाएं एवं अन्य कार्य के लिए 1188 लाख रूपये, शिकोहाबाद में स्थित शिववाटिका मंदिर में बहुउद्देशीय अवस्थापना सुविधाओं के सृजन के लिए 118 लाख रूपये तथा सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद के अंतर्गत रपड़ी ईको टूरिज्म क्षेत्र में पर्यटकों की सुविधा के लिए प्रकाश व्यवस्था, सुलभ शौचालय आदि के लिए 162 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है।
श्री जयवीर सिंह ने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन एवं प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से उ0प्र0 के समस्त जनपदों में स्थित प्राचीन मंदिरों का कायाकल्प करने के साथ ही श्रद्धालुआंे के लिए अवस्थापना सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं। इसके साथ ही प्राचीन सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत को संरक्षित किया जा रहा है। आस्था स्थलों पर पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं का आवागमन बढ़ने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।