मनोरंजन

फरहान अख्तर इस दिन गर्लफ्रेंड शिबानी डांडेकर संग लेंगे सात फेरे, 48 साल की उम्र में बनेंगे दूल्हा

मुंबई: बॉलीवुड एक में एक के बाद एक कई स्टार्स शादी के बंधन में बंध रहे हैं। बीते साल एक्टर राजकुमार राव-पत्रलेखा और विक्की कौशल-कटरीना कैफ ने शादी की। वहीं अब बॉलीवुड का एक और फेमस कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहा है।

हम बात कर रहे है एक्टर फरहान अख्तर और शिबानी डांडेकर (Farhan Akhtar And Shibani Dandekar) की। जी हां ये कपल अब शादी करने जा रहा है।

एक खबर के अनुसार, फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर मुंबई में 21 फरवरी को शादी करने वाले हैं। बीते दिनों इस कपल की शादी की खबर सामने आई थी लेकिन डेट का खुलासा नहीं हुआ था। फिलहाल फरहान अख्तर और शिवानी दांडेकर ने अपनी शादी की खबरों को लेकर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है।

एक सूत्र ने यह जानकारी दी है कि फरहान अख्तर और शिबानी डांडेकर पिछले कई सालों से रिलेशनशिप में थे और अब यह दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। पिछले कई दिनों से यह दोनों अपने शादी की प्लानिंग कर रहे थे और अब जाकर यह दोनों अपने रिलेशनशिप को एक नया नाम देने वाले हैं। 21 फरवरी को फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

सोर्स: यह E24 न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ यूके न्यूज 360 टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Related Articles

Back to top button