Saturday , July 4 2026
Google Maps का दबदबा खत्म? भारत का अपना ‘देसी’ मैप Mappls मचा रहा है धूम, रेल मंत्री भी हुए इसके फैन
पहलेWhatsAppको टक्कर देने के लिए‘देसी’ऐपArattaiऔर अब… अब बारी हैGoogle Mapsकी!जी हाँ,अब तक रास्ता ढूंढने के लिए हम सबकी उंगलियाँ एक ही ऐप पर जाती थीं -Google Maps। लेकिन अब लगता है,उसे एक तगड़ा‘देसी’कॉम्पिटिशन मिलने वाला है। इस नए भारतीय मैप का नाम हैMappls,जिसेMapmyIndiaने बनायाहै और यह इन दिनों खूब सुर्खियाँ बटोर रहा है।रेल मंत्री ने की तारीफ,तो कंपनी के शेयर बन गए रॉकेट!मामला तब और दिलचस्प हो गया जब खुद देश के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव नेX (पहले ट्विटर) पर एक वीडियो पोस्ट करके इसकी जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा, ‘स्वदेशीMappls…अच्छे फीचर्स हैं… ज़रूर ट्राई करें!’वीडियो में उन्होंनेMapplsकी टीम से मिलने की बात कही और इसके कुछ ऐसे फीचर्स गिनाए जोGoogle Mapsमें भी नहीं हैं।3Dव्यू:उन्होंने बताया कि कैसे यह मैप फ्लाईओवर या अंडरपास आने पर एक3Dव्यू दिखाता है,जिससे कन्फ्यूजन नहीं होता।मल्टी-फ्लोर नैविगेशन:यही नहीं,अगर आप किसी मॉल या बड़ी बिल्डिंग में हैं,तो यह आपको यह भी बताता है कि आपकी दुकान किस फ्लोर पर है!मंत्री जी की तारीफ का असर इतना तगड़ा हुआ कि इस ऐप को बनाने वाली कंपनी (CE Info System) के शेयर्स आसमान छूने लगे!रेलवे में भी इस्तेमाल होगा यह‘देसी’मैपइतना ही नहीं,अश्विनी वैष्णव ने यह भी ऐलान किया कि जल्द ही भारतीय रेलवे औरMapplsके बीच एक समझौता (MoU)होगा,ताकि रेलवे भी इस शानदार मैप के फीचर्स का इस्तेमाल कर सके।Google Mapsसे कैसे और क्यों बेहतर हैMappls?यह सिर्फ एक और मैप ऐप नहीं है,बल्कि यह खास तौर पर भारत के लिए बनाया गया है। इसमें कुछ ऐसे फीचर्स हैं जो इसे गूगल मैप्स से अलग और बेहतर बनाते हैं:भारत की सड़कों का एक्सपर्ट:यह आपकोस्पीड ब्रेकर,सड़क के गड्ढे,टोल और लोकल गलियों की जानकारी पहले ही दे देता है!सटीक पता:यह सिर्फ शहर ही नहीं,बल्कि गली,मोहल्ले और गाँव के अंदर तक का रास्ता सटीकता से बताता है। इसमेंMappls Pinनाम का एक फीचर है जिससे आप किसी को भी अपना एकदम सही पता भेज सकते हैं।RealView:इसका‘RealView’ फीचर आपको360-डिग्री तस्वीरों में भारत की खास जगहों की सैर कराता है,बिल्कुल गूगल स्ट्रीट व्यू की तरह।अपनी भाषा:आप इसे हिंदी औरदूसरी भारतीय भाषाओं में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।ऑफलाइन भी चलता है:बिना इंटरनेट के भी रास्ता बताने के लिए आप इसके मैप्स पहले से डाउनलोड कर सकते हैं।आपकी प्राइवेसी,देश में सुरक्षित:आपकी सारी जानकारी और डेटा भारत में ही स्टोर होता है,जो प्राइवेसी के लिहाज़ से एक बड़ी बात है।‘देसी’ WhatsAppमें भी जुड़ेगा यह मैप?अब चर्चा यह भी है कि भारत के‘देसीWhatsApp’कहे जाने वालेArattaiऐप में भीMapplsको जोड़ा जा सकता है,ताकि आप उसी ऐप में रहते हुए लोकेशन शेयर कर सकें।
Swadeshi ‘Mappls’ by MapmyIndia ????????
Good features…must try! pic.twitter.com/bZOPgvrCxW
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) October 11, 2025