अगर आप नया फोल्डेबल फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए अच्छी खबर है। क्योंकि फ्लिपकार्ट पर इस समय Google Pixel 9 Pro Fold स्मार्टफोन पर बड़ा बंपर ऑफर दिया जा रहा है। 53 हजार रुपये का बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस फोन में 8 इंच का मेन OLED डिस्प्ले और गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन है। फोन में तीन दमदार रियर कैमरे और AI फीचर्स हैं। तो इस डिस्काउंट के साथ, Google का यह फोन Samsung और OnePlus के फ्लैगशिप फोल्डेबल फोन्स को टक्कर देगा। तो आइए जानते हैं इस फोन पर मिलने वाले ऑफर्स और फीचर्स के बारे में…
फ्लिपकार्ट पर मिल रही है बड़ी छूट
Google Pixel 9 Pro Fold की लॉन्च कीमत 1,72,999 रुपये थी, लेकिन अब इस फोन की कीमत फ्लिपकार्ट पर 1,19,999 रुपये में लिस्टेड है। इसका मतलब है कि फोन पर 30% यानी 53,000 रुपये का सीधा डिस्काउंट दिया गया है। इसके साथ ही फोन की खरीद पर कार्ड डिस्काउंट और कैशबैक भी मिल रहा है। फ्लिपकार्ट एक्सिस और SBI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके आप सीधे 4,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इसके अलावा, आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करके 61,900 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। जो फोन की अच्छी कंडीशन पर निर्भर करता है। कंपनी नो-कॉस्ट EMI और एक्सटेंडेड वारंटी जैसे ऐड-ऑन विकल्प भी दे रही है।
Google Pixel 9 Pro Fold के स्पेसिफिकेशन
इस फोन में 6.3 इंच का OLED कवर डिस्प्ले और 8 इंच का मुख्य OLED डिस्प्ले है, दोनों में 120Hz रिफ्रेश रेट है।
स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 से सुरक्षित है और 2700 निट्स तक की अधिकतम ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोन में Tensor G4 चिपसेट, 4,650mAh की बैटरी और 45W फ़ास्ट चार्जिंग है।
गूगल ने फोटो और वीडियो अनुभव को बेहतर बनाने के लिए ऐड मी, ऑटो फ्रेम, मैजिक लिस्ट और पिक्सल स्टूडियो जैसे कई एआई फीचर्स शामिल किए हैं।
कैमरा सुविधाएँ और प्रदर्शन
फोटोग्राफी के लिए, फोन में 48-मेगापिक्सल का OIS सपोर्ट वाला मेन कैमरा, 10.5-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड और 10.8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर दिया गया है। इसके अलावा, इसमें दो 10-मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे भी हैं जो बेहतरीन नेचुरल कलर्स प्रदान करते हैं। गूगल का दावा है कि Tensor G4 चिप और AI प्रोसेसिंग ने लो-लाइट फोटोग्राफी और वीडियो स्टेबिलाइज़ेशन को पहले से कहीं ज़्यादा स्मूथ और प्रोफेशनल लेवल तक पहुँचा दिया है।
UK News