उत्तर प्रदेश

युवा श्री अजीत सिंह पाल को उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का दायित्व सौंपे जाने पर हार्दिक अभिनन्दन

     उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार का कैबिनेट विस्तार 21 अगस्त 2019 को राजभवन में सम्पन्न हुआ।  इस कैबिनेट विस्तार में प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने छह कैबिनेट, छह राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व 11 राज्यमंत्रियों (कुल 23) को पद और गोपनीयता की शपथ राजभवन में दिलाई। इस शुभ अवसर से हम अपार प्रसन्नता की अनुभूति कर रहे हैं। आप सभी का हम प्रदेशवासी हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन करते हैं।

     इस शपथ ग्रहण समारोह में मेरे परम मित्र पूर्व विधायक स्वर्गीय श्री मथुरा प्रसाद पाल के युवा पुत्र माननीय श्री अजीत सिंह पाल को राज्य मंत्री, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का दायित्व सौपा गया है। कानपुर देहात से सिकन्दरा विधानसभा सीट से उप-चुनाव में जीत कर आए भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित विधानसभा सदस्य युवा श्री अजीत पाल को 20 दिसम्बर 2017 को विधानसभा अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित ने उन्हें विधान भवन में विधानसभा सदस्य पद की शपथ दिलाई थी। विधानसभा अध्यक्ष श्री दीक्षित ने उन्हें बधाई देते हुए संविधान और विधानसभा कार्य संचालन नियमावली आदि की पुस्तकें भी भेंट की।

     श्री अजीत पाल पूर्व विधायक एवं विख्यात समाजसेवी स्व. श्री मथुरा प्रसाद पाल तथा श्रीमती इंद्राणी देवी के होनहार पुत्र है। आपके जीवन पर अपने माता-पिता के संस्कारों का अत्यधिक प्रभाव पड़ा है। आप बचपन से ही एक मेधावी, अनुशासित तथा चरित्रवान छात्र रहे हैं। युवा तथा अत्यधिक ऊर्जावान अजित पाल जी समाज को अपने साथ लेकर निरंतर आगे बढ़ते हुए अपने पूज्यनीय पिता स्वर्गीय श्री मथुरा प्रसाद पाल जी के नक्शे कदम पर चलते हुए ‘सबका साथ सबका विकास’ के संकल्प को पूरा करने के लिए अत्यधिक उत्साहित है।

     बीजेपी के लोकप्रिय विधायक श्री मथुरा प्रसाद पाल जी की लम्बी बीमारी के चलते 22 जुलाई 2017 को देहान्त हो गया था। उनके निधन के बाद कानपुर देहात की सिकन्दरा विधानसभा सीट रिक्त हो गई थी। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक मथुरा प्रसाद पाल के निधन पर उनके आवास पर जाकर गहरा शोक व्यक्त किया था। मुख्यमंत्री ने शोक संदेश में कहा, श्री पाल आम जनता की समस्याओं के समाधान के प्रति बेहद संवेदनशील थे और समाज के कमजोर वर्गो की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। उन्होंने सदैव जाति और धर्म से ऊपर उठाकर प्रदेश और देश सेवा का संकल्प लिया था।

     श्री मथुरा पाल जी के जीवन का सफर देश सेवा से शुरू हुआ था। वह सेना में भर्ती हुए और सैनिक रहते हुए देश की सेवा की। बीआरएस लेने के बाद गांव लौटे तो राजनीति में किस्मत अजमाने पहले निर्दलीय चुनाव लड़े, और फिर जनता दल में शामिल हो गए और विधायक बने। उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा मिला था। इसके बाद 1997 और 2017 में भाजपा से विधायक चुने गए।

      2017 में मथुरा पाल काफी बीमार थे। बीमारी की हालत में ही उन्होंने नामांकन भरा था। बीमारी से लड़ते हुए वह राजनीति के द्वारा जनता की सेवा निरन्तर कर रहे थे। अत्यधिक बीमारी की हालत में भी उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में वोट डाला था।

     आधुनिक शिक्षा से अत्यधिक लगाव रखने वाले श्री अजित पाल का कहना है कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी देश के प्रत्येक बच्चे को देश की महान संस्कृति एवं सभ्यता के साथ ही विश्वस्तरीय ज्ञान देने के लिए देश में ‘नई शिक्षा नीति’ लागू करने जा रहे हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी जी के मार्गदर्शन में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था सहित सभी क्षेत्रों में काफी बदलाव देखने में आ रहा है। श्री अजित पाल भारतीय संस्कृति के आदर्श वसुधैव कुटुम्बकम् को विश्व संस्कृति के रूप में विकसित करने के प्रबल समर्थक है।

     हमें विश्वास है कि माननीय श्री अजित सिंह पाल राज्यमंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा एवं लगन के साथ पूर्ण करते हुए प्रदेश की जनता के दिलों पर अपनी एक अलग छाप छोड़ंेगे। आप प्रदेश की युवा पीढ़ी को इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए संकल्पित हंै। आप जैसे विचारशील, संस्कारवान एवं समर्पित जनसेवी का हम सदैव हार्दिक स्वागत एवं सम्मान करते हैं।

सम्मान सहित।

प्रदीप कुमार सिंह, लेखक
सौजन्य से उ प्र न्यूज फीचर्स एजेन्सी

Related Articles

Back to top button