Tuesday , May 19 2026

एफ़िल क्लब लखनऊ में पत्रकारों का हुआ सम्मान

लखनऊ: ऑल इंडिया न्यूजपेपर संगठन द्वारा राजधानी के एफ़िल क्लब में पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभर से आए पत्रकारों, संपादकों और मीडिया प्रतिनिधियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जर्नलिस्ट मीडिया प्रेस एसोसिएशन के अध्यक्ष उमाशंकर पाण्डेय एवं महामंत्री अश्वन वर्मा को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, संगठनात्मक सक्रियता तथा मीडिया जगत में सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता समाज को सही दिशा देने का कार्य करती है। समारोह के दौरान पत्रकारों के अधिकार, मीडिया की चुनौतियाँ तथा बदलते दौर में पत्रकारिता की जिम्मेदारियों पर भी चर्चा हुई।

सम्मान समारोह में अनेक वरिष्ठ पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।