Saturday , April 18 2026

Ketu Nakshatra Gochar 2026: 20 अप्रैल से पलटेगी इन 3 राशियों की किस्मत, केतु का अपने ही नक्षत्र में प्रवेश लाएगा छप्परफाड़ खुशियां

ज्योतिष शास्त्र में केतु को एक रहस्यमयी, क्रूर और अचानक परिणाम देने वाला ‘छाया ग्रह’ माना गया है। केतु की चाल में जरा सा भी बदलाव जातक के जीवन में उथल-पुथल मचा सकता है। इसी कड़ी में एक बड़ी खगोलीय घटना होने वाली है। आने वाली 20 अप्रैल को केतु अपना नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं, जो ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।केतु का मघा नक्षत्र में प्रवेश: क्या है इसका समय और महत्व?उज्जैन के विख्यात ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, केतु 20 अप्रैल 2026 को दोपहर 1 बजकर 40 मिनट पर अपने ही स्वामित्व वाले ‘मघा नक्षत्र’ में प्रवेश करेंगे। इस नक्षत्र में केतु करीब 8 महीने यानी 5 दिसंबर 2026 तक विराजमान रहेंगे। अपने ही नक्षत्र में केतु का होना उनकी शक्ति को कई गुना बढ़ा देता है, जिसका सकारात्मक असर तीन विशेष राशियों पर गहराई से पड़ने वाला है। व्यापार में अचानक धन लाभ और नौकरी में पदोन्नति के प्रबल योग बन रहे हैं।वृषभ राशि: रिश्तों में मिठास और मान-सम्मान की प्राप्तिवृषभ राशि के जातकों के लिए केतु का यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं है। यदि आपके परिवार में लंबे समय से कोई गलतफहमी या अनबन चल रही थी, तो वह अब समाप्त होगी और रिश्तों में अपनापन बढ़ेगा। सामाजिक मोर्चे पर भी आपकी प्रतिष्ठा में चार चांद लगेंगे। जो छात्र सरकारी नौकरी या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें इस अवधि में बड़ी सफलता हाथ लग सकती है।कर्क राशि: पारिवारिक विवादों से मुक्ति और सुखद माहौलकर्क राशि वालों के लिए यह नक्षत्र परिवर्तन मानसिक शांति लेकर आएगा। काफी समय से चले आ रहे आपसी मतभेद और पारिवारिक विवाद अब सुलझते नजर आएंगे। घर के माहौल में खुशहाली आएगी और आप अपनों के साथ बेहतर समय बिता पाएंगे। समाज में आपकी बातों को अहमियत दी जाएगी और आपका प्रभाव बढ़ेगा।सिंह राशि: करियर में ऊंची उड़ान और पुराने निवेश से फायदासिंह राशि के जातकों के लिए केतु का मघा नक्षत्र में जाना करियर के लिहाज से स्वर्णिम समय की शुरुआत है। कार्यक्षेत्र में आपकी कड़ी मेहनत को वरिष्ठ अधिकारियों की सराहना मिलेगी, जिससे पदोन्नति के रास्ते खुलेंगे। अगर आपने अतीत में कहीं निवेश (Investment) किया था, तो उससे अब आपको उम्मीद से कहीं ज्यादा मुनाफा मिल सकता है। रुके हुए काम अब तेजी से पूरे होंगे।भ्रम पैदा करने वाला ग्रह है केतु, रखें सावधानीचूंकि केतु एक छाया ग्रह है, इसलिए यह कई बार जातक को भ्रमित भी करता है। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि लाभ के बीच भी जातक को अपने फैसलों में स्पष्टता रखनी चाहिए। 20 अप्रैल से दिसंबर के बीच का समय इन तीन राशियों के लिए नई ऊंचाइयां छूने का है, लेकिन किसी भी बड़े निवेश या बदलाव से पहले अपनी कुंडली का विशेषज्ञ से विश्लेषण जरूर करवाएं।