मनोरंजन

प्रियंका के देवर जो जोनस ने सोफी से की शादी, भारतीय पहनावे में वायरल हो रही है ये खूबसूरत तस्वीर

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बीते दिनों ही अपनी शादी कर अपना घर बसा चुकी है। प्रियंका ने बीते साल दिसंबर में ही अमेरिकी सिंगर और रैपर निक जोनस से शादी रचाई है। निक और प्रियंका की शादी बेहद धूमधाम से हुई थी। दोनों ने इंडिया में ही शादी की थी। वहीं निक प्रियंका की शादी के बाद सबकी नजरें निक की होने वाली भाभी और प्रियंका की होने वाली जेठानी यानि सोफी टर्नर पर टिकी हुई थी।

दरअसल निक के भाई जॉय जोनस सोफी टर्नर के साथ लंबे वक्त से रिलेशन में हैं। दोनों ने शादी रचा ली है। हालांकि ये जल्दी में लिया गया फैसला जरुर था लेकिन जो और सोफी जल्द ही एक रिसेप्शन भी दे सकते हैं। सोफी और जो ने ये शादी लास वेगास में रचाई थी और एक मशहूर डीजे ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ के द्वारा लोगों को इस बारे में बताया था।

अब जो और सोफी की एक बेहद खास तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में दोनों शादी के कपड़ों में नज़र आ रहे हैं। गौर करने की बात है कि सोफी टर्नर और जो जोनस ने साल 2016 में डेटिंग करना शुरु किया था और उन्होंने अक्तूबर 2017 में सगाई रचाई थी। दोनों ने पिछले साल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी जोधपुर में अटेंड की थी।

खास बात ये है कि जॉय जोनस ने एक टीवी शो के दौरान ही अपनी शादी को लेकर हिंट दे दिया था। उन्होंने इस शो पर कहा था कि वे इसी साल गर्मियों के सीजन में शादी कर सकते हैं। माना जा रहा है कि जो और सोफी जल्द ही धूमधाम से एक आधिकारिक और भव्य रिसेप्शन के आयोजन का ऐलान भी कर सकते हैं।

https://www.instagram.com/p/Bw80WISHvFE/?utm_source=ig_embed

ऐसा इसलिए भी है क्योंकि सोफी की बेस्ट फ्रेंड मेसी विलियम्स इस शादी के दौरान दिखाई नहीं दी थी। मेसी और सोफी की दोस्ती भी गेम ऑफ थ्रोन्स के सेट पर ही हुई थी। इसके अलावा दोनों कपल के कई खास दोस्त भी इस सेरेमनी से मिसिंग थे। अगर जोनस के टॉक शो वाले बयान पर गौर किया जाए तो दोनों गर्मियों के सीजन में फ्रांस में धूमधाम से एक सेरेमनी कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button