उत्तराखंड विकास खण्डउत्तराखंड समाचार

रसोई गैस न मिलने से उपभोक्ताओं नाराज

अल्मोड़ा। नगर के कई हिस्सों में रसोई गैस की आपूर्ति न होने से नाराज लोगों ने बुधवार को लिंक रोड में धरना दिया। उपभोक्ताओं ने विभाग पर रसोई गैस की आपूर्ति में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए शीघ्र कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।नगर के तिलकपुर, सुनारी नौला, प्रेरणा सदन, जोशीखोला समेत अनेक इलाकों में पिछले कई महीनों से रसोई गैस की आपूर्ति नहीं हो सकी है। जिससे गुस्साए लोगों ने बुधवार को लिंक रोड में थपलिया के पास धरना दिया। धरना सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा इन क्षेत्रों में रसोई गैस का वाहन न आने के कारण उपभोक्ताओं को दूरदराज से रसोई गैस लेनी पड़ रही है। लेकिन इसके बाद भी विभाग के अधिकारी इन क्षेत्रों में रसोई गैस उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। जिस कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वक्ताओं ने कहा कि अगर निगम द्वारा क्षेत्र में उपभोक्ताओं को रसोई गैस उपलब्ध नहीं कराई तो वह आंदोलन की रणनीति तय करेंगे।
धरना सभा में जिलाध्यक्ष हरीश चंद्र, रोहित वर्मा, गिरीश नाथ, हरीश चंद्र गोस्वामी, सावित्री भंडारी, ममता जोशी, दीपा भट्ट, मीना जोशी, हरीश तिवारी, दिनेश भट्ट, देवकी जोशी, बसंत जोशी, हरीश तिवारी, महेश पांडे, अर्जुन सिंह, रेवती जोशी समेत अनेक उपभोक्ता मौजूद रहे।
लिंक रोड में रसोई गैस के बड़े वाहनों के संचालन की अनुमति नहीं है। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए निगम को बड़े वाहनों के संचालन के लिए अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलने के बाद इन क्षेत्रों में रसोई गैस उपलब्ध कराई जाएगी।

Related Articles

Back to top button