
News India Live, Digital Desk: भारत की मेजबानी में आज (7 फरवरी) से शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले ही दिन भारतीय प्रशंसकों के लिए एक मायूस कर देने वाली खबर आई है। टीम इंडिया के स्ट्राइक बॉलर जसप्रीत बुमराह मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले ओपनिंग मैच में नजर नहीं आएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, ‘जस्सी’ की सेहत अचानक बिगड़ गई है।वायरल फीवर ने बढ़ाई चिंता’न्यूज़ 18′ और ‘इंडियन एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट्स के अनुसार, जसप्रीत बुमराह को तेज वायरल फीवर (Viral Fever) है। शुक्रवार को अभ्यास सत्र के दौरान बुमराह मैदान पर तो आए थे, लेकिन उन्होंने गेंदबाजी नहीं की। टीम मैनेजमेंट बुमराह की फिटनेस को लेकर कोई बड़ा जोखिम नहीं उठाना चाहता, क्योंकि टूर्नामेंट काफी लंबा है और इसके बाद पाकिस्तान जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ मैच होने हैं।मोहम्मद सिराज की होगी एंट्रीबुमराह की गैरमौजूदगी में अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का प्लेइंग इलेवन में खेलना लगभग तय माना जा रहा है। गौरतलब है कि सिराज को हाल ही में चोटिल हर्षित राणा की जगह स्क्वाड में शामिल किया गया था। अब उन पर अर्शदीप सिंह के साथ मिलकर भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण की कमान संभालने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।सिर्फ 13 खिलाड़ी ही फिट!जसप्रीत बुमराह के बाहर होने से कप्तान सूर्यकुमार यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भारतीय टीम के पास इस मैच के लिए केवल 13 फिट खिलाड़ी उपलब्ध हैं। वॉशिंगटन सुंदर भी अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं और बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) से क्लीयरेंस का इंतजार कर रहे हैं।ईशान किशन करेंगे ओपनिंग?खबर यह भी है कि ओपनिंग जोड़ी में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। संजू सैमसन की खराब फॉर्म को देखते हुए ईशान किशन को अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है। ईशान ने हाल ही में वार्म-अप मैच और पिछली सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था।
UK News