
How to invest in Uttar Pradesh : लखनऊ: उत्तर प्रदेश अब निवेशकों का इंतजार नहीं करेगा,बल्कि खुद उनके दरवाजे पर दस्तक देगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में यूपी सरकार ने एक ऐसा बड़ा फैसला लिया है,जो राज्य में औद्योगिक निवेश की तस्वीर बदल सकता है। अब देश के5सबसे बड़े महानगरों -मुंबई,बेंगलुरु,हैदराबाद,चेन्नई और नई दिल्लीमें’इन्वेस्ट यूपी’के स्पेशल ऑफिस खोले जाएंगे।इन दफ्तरों का मकसद बिल्कुल साफ है – देश के बड़े-बड़े बिजनेस और फाइनेंस के गढ़ों में बैठे निवेशकों को सीधे यूपी में पैसा लगाने के लिए खींचकर लाना।हर ऑफिस में बैठेगी एक स्पेशल टीमसीएम योगी ने इन्वेस्ट यूपी को और ताकतवर बनाने के प्रस्ताव को पहले ही मंजूरी दे दी थी,और यह फैसला उसी कड़ी का हिस्सा है। हर शहर में खुलने वाले इस ऑफिस में एक पूरी टीम तैनात होगी,जिसमें बड़े अधिकारियों से लेकर’उद्यमी मित्र’और ऑफिस असिस्टेंट तक शामिल होंगे। इन पांचों ऑफिस को चलाने पर सालाना करीब12करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए जाएंगे। यह टीम वहां की बड़ी कंपनियों,निवेशकों और बिजनेस संगठनों से सीधे संपर्क में रहेगी,ताकि यूपी में निवेश की राह को और भी आसान बनाया जा सके।हर ऑफिस का अपना खास मिशनहर शहर के ऑफिस का फोकस वहां की इंडस्ट्री के हिसाब से तय किया गया है:मुंबई:यहां नजर होगी फाइनेंस,फिनटेक और इन्फ्रास्ट्रक्चर की दुनिया पर।बेंगलुरु:यह ऑफिस टेक्नोलॉजी,एयरोस्पेस,सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EV)के निवेशकों को यूपी लाएगा।हैदराबाद:यहां फोकस फार्मा,डेटा सेंटर और हेल्थटेक सेक्टर पर रहेगा।चेन्नई:यह दफ्तर ऑटोमोबाइल,इलेक्ट्रॉनिक्स और टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए काम करेगा।नई दिल्ली:यह ऑफिस एक सेंट्रल हब की तरह काम करेगा जो एशिया और यूरोप के निवेशकों के लिए भी एक सुविधा केंद्र बनेगा।निवेशकों के लिए बनेगा’भरोसे का पुल’सरकार का मानना है कि इन ऑफिस के खुलने से उत्तर प्रदेश की’ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’यानी व्यापार करने में आसानी की छवि और भी मजबूत होगी। जब निवेशकों को उनके अपने शहर में ही यूपी सरकार का दफ्तर मिल जाएगा,तो उन्हें हर जानकारी और मदद तुरंत मिलेगी,जिससे उनका भरोसा बढ़ेगा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि उत्तर प्रदेश अब सिर्फ एक उपभोक्ता राज्य नहीं रह गया है,बल्कि यह निवेशकों की पहली पसंद बन चुका है। ये नए ऑफिस राज्य सरकार और निवेशकों के बीच एक भरोसेमंद पुल का काम करेंगे। इस कदम से न सिर्फ देश के बड़े निवेशक यूपी की ओर आकर्षित होंगे,बल्कि विदेशी कंपनियों का भी ध्यान खींचेगा,जिससे यूपी दुनिया के इन्वेस्टमेंट मैप पर अपनी एक नई और मजबूत पहचान बनाएगा।
UK News
