Tuesday , September 15 2026

UP Teacher Recruitment 2026: 4 साल का इंतजार खत्म, TGT-PGT और UPTET 2026 की परीक्षा तिथियां जारी, देखें पूरा कैलेंडर

लखनऊ:उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC)ने साल2026का बहुप्रतीक्षित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। सबसे बड़ी खबर यह है कि पिछले चार साल से अटकीUP TET 2026की परीक्षा2, 3और4जुलाईको आयोजित की जाएगी। आयोग के अध्यक्ष प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में टीईटी के साथ-साथTGT, PGTऔर असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की नई तारीखों का भी ऐलान कर दिया गया है,जिससे अभ्यर्थियों में खुशी की लहर है।UPशिक्षक भर्ती परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल एक नजर मेंआयोग ने लंबे समय से लंबित पड़ी बड़ी भर्ती परीक्षाओं का रास्ता साफ कर दिया है। प्रमुख परीक्षाओं की तारीखें इस प्रकार हैं:असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती:यह परीक्षा18और19अप्रैल 2026को आयोजित होगी,जिसके जरिए910पदों को भरा जाएगा।प्रवक्ता (PGT)भर्ती:पीजीटी के पदों के लिए परीक्षा9और10मई 2026को निर्धारित की गई है।सहायक अध्यापक (TGT)भर्ती:टीजीटी के लिए भर्ती परीक्षा3और4जून 2026को कराई जाएगी।यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET):सबसे बड़ी परीक्षाUPTETका आयोजन2, 3और4जुलाई 2026को किया जाएगा।पेपर लीक रोकने के लिए अभूतपूर्व इंतजाम, CCTV-जैमर की निगरानी में होगी परीक्षापिछली परीक्षाओं में पेपर लीक और धांधली के आरोपों से सबक लेते हुए,उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग इस बार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता। आयोग के अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने साफ किया है कि सभी परीक्षाओं में पारदर्शिता पहली प्राथमिकता होगी। इसके लिए परीक्षा केंद्रों पर AI-आधारितCCTVकैमरे,वॉयस रिकॉर्डर और जैमर लगाए जाएंगे ताकि किसी भी तरह की नकल या गड़बड़ी को तुरंत पकड़ा जा सके। इसके अलावा,प्रश्न पत्रों को सुरक्षित रखने के लिए‘डिजिटल लॉकर’और हर अभ्यर्थी के लिए‘बायोमेट्रिक सत्यापन’जैसे कड़े नियम लागू किए गए हैं। इन हाई-टेक सुरक्षा उपायों का मकसद लाखों अभ्यर्थियों को एक निष्पक्ष और सुरक्षित माहौल देना है।अप्रैल में आएगाUPTETका नोटिफिकेशनचार साल के लंबे अंतराल के बाद हो रहीUPTETपरीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में सबसे ज्यादा उत्साह है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के लिए विस्तृत कार्यक्रम और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देने वालानोटिफिकेशन अप्रैल2026तकजारी किया जा सकता है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और अपनी तैयारी को अंतिम रूप देना शुरू कर दें।