
चाय की दुकान हो या सब्जी का ठेला,आज भारत में डिजिटल पेमेंट करना सिर्फ एक सुविधा नहीं,बल्कि हमारी आदत बन चुका है। अब तो गाँव-गाँव में लोग फोन निकालकर चुटकियों में पैसे भेज रहे हैं। लेकिन अब सरकार इस क्रांति को एक ऐसे लेवल पर ले जाने की तैयारी में है,जिसके बारे में हमने सोचा भी नहीं था!सोचिए,कैसा हो अगर आपकोUPIपेमेंट करने के लिए बार-बार वो4या6अंकों का पिन डालने की ज़रूरत ही न पड़े?जी हाँ,यह सच होने वाला है! सरकार जल्द ही एक ऐसी टेक्नोलॉजी लाने पर विचार कर रही है,जिसमें आप सिर्फअंगूठा लगाकर या चेहरा दिखाकरपेमेंट कर सकेंगे।इसकी ज़रूरत क्यों पड़ी?क्योंकिUPIअब छोटा-मोटा खिलाड़ी नहीं रहा! अगस्त2025में पहली बार,एक महीने मेंUPIसे होने वाले लेन-देन का आंकड़ा20अरब (2000करोड़)को पार कर गया। इससे साफ है कि डिजिटल पेमेंट अब भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बन चुका है,और इसे और आसान और सुरक्षित बनाना ज़रूरी है।कैसे काम करेगा यह नया सिस्टम?इस नई सुविधा में आपकेआधार कार्डका इस्तेमाल किया जाएगा। पेमेंट करते समय आपको पिन डालने की जगह,सिर्फ अपना अंगूठा स्कैनर पर रखना होगा या अपने चेहरे को स्कैन करना होगा,और पेमेंट हो जाएगा! इस कमाल की टेक्नोलॉजी का ऐलान जल्द हीग्लोबल फिनटेक फेस्टिवल2025में होने की उम्मीद है।इसका हमारी और देश की अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ेगा?इसका असर सिर्फ हमारी और आपकी जेब पर ही नहीं,बल्कि देश की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ रहा है।सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था:भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक है,और डिजिटल पेमेंट इसकी रफ़्तार को और तेज़ कर रहा है।काले धन पर चोट:जब हर लेन-देन का हिसाब ऑनलाइन होता है,तो काले धन और टैक्स चोरी पर लगाम लगती है,जिससे सरकार का खज़ाना भरता है।कोई चार्ज नहीं लगेगा:और सबसे अच्छी बात? RBIगवर्नर ने हाल ही में साफ़ कर दिया है किUPIट्रांजैक्शन पर कोई चार्ज नहीं लगेगा।भारत बन रहा है डिजिटल पेमेंट का‘बाहुबली’कुछ आंकड़े आपको हैरान कर देंगे:एक रिपोर्ट के मुताबिक,दुनिया में होने वालेहर100रियल-टाइम डिजिटल पेमेंट में से49अकेले भारत मेंहोते हैं!2022-23में,भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था ने देश कीGDPमें₹31लाख करोड़से ज़्यादा का योगदान दिया।इस सेक्टर ने लगभग1.46करोड़लोगों को रोज़गार भी दिया है।यह तो बस शुरुआत है!एक रिपोर्ट के अनुसार, 2026तक भारत का डिजिटल पेमेंट बाज़ार10ट्रिलियन डॉलर (लगभग₹800लाख करोड़) को पार कर जाएगा!तो अगली बार जब आपUPIसे पेमेंट करें,तो याद रखिएगा कि आप सिर्फ एक लेन-देन नहीं कर रहे हैं,बल्कि भारत की डिजिटल क्रांति का हिस्सा बन रहे हैं,जो अब और भी आसान औरfuturicticहोने वाली है!
UK News