Thursday , June 11 2026

लखनऊ की तहज़ीब, मोहब्बत और भाईचारे को मज़बूत करने के लिए वफ़ा अब्बास की अहम मुलाक़ातें

अम्बर फाउंडेशन के चेयरमैन वफ़ा अब्बास ने लखनऊ की तरक़्क़ी, युवाओं के बेहतर भविष्य, आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और मोहब्बत के माहौल को मज़बूत करने के उद्देश्य से राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री Dinesh Sharma तथा माननीय रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के लोकप्रिय सांसद Rajnath Singh जी के सुपुत्र Neeraj Singh से आत्मीय मुलाक़ात कर विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

मुलाक़ात के दौरान लखनऊ की गंगा-जमुनी तहज़ीब, युवाओं के लिए स्टार्टअप एवं रोज़गार के नए अवसर, शिक्षा, गरीबों की मदद, सामाजिक विकास, इंसानियत, अमन और भाईचारे जैसे विषयों पर सकारात्मक संवाद हुआ।

इस अवसर पर वफ़ा अब्बास ने कहा कि लखनऊ सिर्फ़ एक शहर नहीं बल्कि अदब, तहज़ीब, तमीज़ और मोहब्बत की पहचान है। शहर की असली ताक़त यहाँ के लोगों के बीच मौजूद भाईचारा और दिलों को जोड़ने वाली संस्कृति है।

उन्होंने कहा कि आज समाज को सबसे अधिक ज़रूरत नफ़रत नहीं बल्कि इंसानियत और मोहब्बत की सोच को आगे बढ़ाने की है। इसी संदेश को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा —

“सारे चश्मे उतार दीजिए… सिर्फ़ एक चश्मा लगाइए।”

“इंसानियत, मोहब्बत और भाईचारे का चश्मा।”

वफ़ा अब्बास ने कहा कि यदि नौजवान तरक़्क़ी के साथ-साथ एकता, सामाजिक सद्भाव और इंसानियत की सोच को अपनाएँ, तो लखनऊ पूरे देश के लिए मिसाल बन सकता है।

उन्होंने कहा कि अम्बर फाउंडेशन लगातार समाज के कमजोर वर्गों की मदद, युवाओं को अवसर उपलब्ध कराने और सामाजिक सौहार्द को मज़बूत करने की दिशा में कार्य कर रहा है।

अंत में उन्होंने कहा कि
“सियासत बदलती रहती है, लेकिन लखनऊ की पहचान हमेशा मोहब्बत, तहज़ीब और भाईचारे से ही रहेगी।”