
केशव प्रसाद मौर्य ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी से पुष्पगुच्छ भेंट कर शिष्टाचार मुलाकात की। उत्तर प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए प्रदेश को देश के विकास का प्रमुख इंजन बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने का मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा विकास के लाभों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी ने भी उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था, आधारभूत संरचना विकास तथा ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे परिवर्तन की सराहना करते हुए भविष्य की विकास योजनाओं के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव एवं मार्गदर्शन दिया। उन्होंने प्रदेश में सड़क, ग्रामीण विकास, कृषि, रोजगार सृजन, निवेश, औद्योगिक विकास तथा जनसुविधाओं के विस्तार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी साझा की।
UK News