अपराध

लुटेरी दुल्‍हन शादी रचाकर करती थी दूल्‍हों का घर साफ, ऐसे हुई गिरफ्तार

ऋषिकेश : शादी रचकर घर लूटने वाली एक लुटेरी दुल्‍हन को उत्‍तर प्रदेश पुलिस ने रामझूला क्षेत्र से परिवार समेत गिरफ्तार किया। अभी तक लुटेरी दुल्‍हन तीन घरों में लूट की घटना को अंजाम दे चुकी है।

जानकारी के अनुसार, एक युवती डोली उत्तर प्रदेश के अलग अलग शहरों में तीन अलग अलग लोगों से शादी कर घर में लूटपाट कर फरार हो गई थी। इतना ही नहीं युवती ने दूल्हों पर दहेज व मारपीट के भी मुकदमें भी दर्ज करवा रखे हैं।

उत्‍तर प्रदेश पुलिस ने रामझूला क्षेत्र से लूटेरी दुल्‍हन डोली के साथ, उसकी दादी, दादा, चाचा, चाची, उनकी दो नन्हीं बचियां को गिरफ्त में लिया है। एक आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है। जिस तीसरे युवक धर्मेंद्र कुमार से युवती ने शादी रचाई थी।

उसने बताया कि इन पर अन्य जगहों पर भी चोरी कर फरार होने का आरोप है। दूसरा दूल्हा विक्की भी यहां आया हुआ है। पहला दूल्हा ललित अभी यहां नहीं पहुंचा है। दोनों राज्यों की पुलिस अभी इनसे पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button