अपराध

तीन बच्चों की मां को चढ़ा प्रेम का बुखार, उम्र से छोटे प्रेमी संग फरार

चमोली : देवाल ब्लॉक के एक गांव में रात को महिला को तेंदुआ द्वारा उठाने का शोर मचने के बाद हकीकत कुछ और निकली। तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। अब दोनों के परिजनों ने उनकी गुमशुदकी की रिपोर्ट थाने में दी है।

थराली थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला की तीन बेटियां हैं। इनकी उम्र करीब 12, 15 और 17 साल है। बताया जा रहा है कि आधी रात के बाद महिला शोच के लिए घर से बाहर निकली। जब वह काफी देर तक नहीं आई तो परिजनों से समझा कि वह तेंदुए के हमले का शिकार हो गई है।

इस पर गांव में शोर मच गया। महिला के पति, बेटियों के साथ ही गांव के लोगों ने उसे तलाशना शुरू कर दिया। इस बीच पता चला कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक भी गायब है। 35 वर्षीय इस युवक के दस साल व सात साल के दो बेटे हैं, जबकि महिला की उम्र करीब 42 साल है।

इस पर ग्रामीणों को हकीकत मालूम हुई। महिला और युवक दोनों ही फरार हो गए। दोनों को तलाशने के बाद भी जब उनका पता नहीं चला तो महिला के पति और युवक की पत्नी ने थराली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Related Articles

Back to top button