उत्तर प्रदेश

पिता की अंत्येष्टि के उपरांत पुनः “भारत जोड़ो यात्रा “ में शामिल हुए शहनवाज मंगल आजमी

लखनऊ: कन्याकुमारी से कश्मीर तक चली ऐतिहासिक “भारत जोड़ो यात्रा“ में उत्तर प्रदेश से सहभागिता निभाने वाले “भारत यात्री“ शाहनवाज मंगल आजमी का प्रथम आगमन पर आज यहां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर भव्य स्वागत किया।प्रदेश कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष/ पूर्व मंत्री नकुल दुबे सहित प्रमुख कांग्रेसजनों ने शाहनवाज मंगल को माल्यार्पण कर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने बताया कि शाहनवाज मंगल भारत यात्रियों में शामिल रहें हैं। कन्याकुमारी, यात्रा की शुरुआत 7 सितंबर 2022 से पूर्व कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मा.राहुल गांधी जी के नेतृत्व में श्रीनगर तक समापन में भी शामिल रहें है। श्री श्रीवास्तव ने बताया कि युवा शाहनवाज मंगल प्रदेश कांग्रेस के सचिव हैं, जिन्होंने यात्रा के दौरान ही लंबे समय से बीमार चल रहे अपने पिता को भी खोया है। पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए उनका हौसला कभी पस्त नहीं हुआ। पिता की अंत्येष्टि के उपरांत पुनः “भारत जोड़ो यात्रा “ में शामिल हुए और कश्मीर के श्रीनगर में जाकर अपनी यात्रा पूरी की। उनके स्वागत कार्यक्रम में शामिल कांग्रेसजनों ने श्री शाहनवाज आजमी मंगल के इस हौसले व कांग्रेस पार्टी की प्रति उनकी निष्ठा, ईमानदारी संघर्ष की चर्चा करते हुए कांग्रेसजनों ने आज यहां मीडिया हॉल में  फूल माला पहनाकर सम्मानित किया।

Related Articles

Back to top button