_797295207.jpg)
देहरादून:उत्तराखंड में मौसम का मिजाज इन दिनों लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है. पहाड़ों पर जहां पाला पड़ने लगा है,वहीं मैदानी इलाकों में सुबह-शाम की ठिठुरन बढ़ गई है. मौसम का हाल यह है कि दिन में तेज धूप लोगों को गर्मी का अहसास करा रही है,तो रात होते ही पारा तेजी से लुढ़क रहा है,जिससे कड़ाके की ठंड महसूस हो रही है.दिन और रात के तापमान में भारी अंतरमौसम विभाग के अनुसार,उत्तराखंड में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है,लेकिन दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है. देहरादून में तो आलम यह है कि दिन का तापमान रात के तापमान से लगभग तीन गुना ज्यादा दर्ज किया जा रहा है. दिन में चटक धूप खिलने से मौसम सुहावना लगता है,लेकिन सुबह और शाम सर्द हवाएं कंपकंपी छुड़ा रही हैं. तापमान के इसी उतार-चढ़ाव के कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हो रही हैं.पहाड़ों पर कड़ाके की ठंड,पाला बढ़ाएगा परेशानीऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में ठंड का प्रकोप ज्यादा है,जहां तापमान5डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा. हालांकि,पर्वतीय क्षेत्रों में पाला गिरने की घटनाएं बढ़ सकती हैं,जिससे स्थानीय लोगों की दिक्कतें और भी बढ़ सकती हैं.प्रमुख शहरों का तापमानदेहरादून:अधिकतम तापमान27.5डिग्री, न्यूनतम तापमान9.5डिग्री सेल्सियस.ऊधम सिंह नगर:अधिकतम तापमान27.6डिग्री, न्यूनतम तापमान7.6डिग्री सेल्सियस.मुक्तेश्वर:अधिकतम तापमान17.1डिग्री, न्यूनतम तापमान4.8डिग्री सेल्सियस.नई टिहरी:अधिकतम तापमान19.4डिग्री, न्यूनतम तापमान5.2डिग्री सेल्सियस.आज कैसा रहेगा मौसम?मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार,आज (15नवंबर) देहरादून समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा. पहाड़ों में पाला गिरने और मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं सुबह के वक्त हल्का कोहरा छाने की संभावना है. तापमान सामान्य के आसपास ही बना रहेगा.
UK News
