Sunday , November 15 2026

सोनपुर मेले में घोड़ों की ‘बादशाहत’ खत्म? अब कुत्तों और बकरियों का बाजार गुलजार

एशिया का सबसे बड़ा पशु मेला,विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला,अब धीरे-धीरे अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है। कभी जहां हजारों घोड़ों की टापों से पूरा मेला गूंजता था,अब वहां उनकी संख्या घटकर नाम मात्र की रह गई है। आलम यह है कि मेले के विशाल घोड़ा बाजार में बिक्री के लिए अब सिर्फ50घोड़े ही बचे हैं।पशुपालन विभाग द्वारा22नवंबर को जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार,इस साल सोनपुर मेले में कुल2049घोड़ेबिक चुके हैं। इस बार सबसे महंगे घोड़े की कीमत1.10लाख रुपयेरही,जबकि सबसे सस्ता घोड़ा52हजार रुपयेमें बिका। घोड़ों की घटती संख्या ने मेले के पुराने जानकारों को थोड़ा निराश भी किया है।घोड़े गए,पर बकरी-कुत्ते लाए रौनकभले ही घोड़ा बाजार की रौनक फीकी पड़ गई हो,लेकिन मेले के दूसरे पशु बाजारों में अब भी खूब चहल-पहल है।बकरी बाजार:यह बाजार इस समय सबसे ज्यादा गुलजार है। मेले में540बकरियां और भेड़ें लाई गई थीं,जिनमें से256अब तक बिक चुकी हैं।कुत्ता बाजार:डॉग लवर्स के लिए भी यह मेला किसी जन्नत से कम नहीं। यहां अलग-अलग नस्लों के411कुत्ते लाए गए हैं,जिनमें से59को नए मालिक मिल चुके हैं।इनके अलावा,मेले में17मुर्रा भैंसें और12शाही जर्सी गायें भी मौजूद हैं,जो खरीदारों का ध्यान खींच रही हैं।ड्यूटी से गायब मिले7पुलिस अफसर, SPने रोका वेतनएक तरफ जहां मेला अपने अंतिम पड़ाव पर है,वहीं दूसरी तरफ सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। सारण के वरीय एसपी डॉ. कुमार आशीष ने मेले की ड्यूटी से बिना बताए गायब मिले7पुलिस अधिकारियोंके खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।जब जांच की गई,तो ये सभी7अफसर अपने-अपने तैनाती स्थल से नदारद पाए गए। इसे कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही मानते हुए,एसपी ने इन सभी कावेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया हैऔर उन्हें7दिनों के अंदर अपना स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है। एसपी ने साफ कहा है कि सारण पुलिस में अच्छा काम करने वालों को इनाम मिलेगा,तो वहीं लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।