
अगर आप भी दिल्ली-एनसीआर में प्रॉपर्टी की आसमान छूती कीमतों को देखकर अपने घर का सपना अधूरा छोड़ चुके हैं,तो यह खबर आपके चेहरे पर मुस्कान ला देगी। दिल्ली से मात्र एक घंटे की दूरी पर,मेरठ में उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद (UPAVP)आपके लिएरेडी-टू-मूव (Ready to Move) 1 BHKऔर2 BHKफ्लैट खरीदने का एक शानदार मौका लेकर आया है,वह भी ऐसी कीमत पर जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी।यूपी आवास विकास परिषद ने’पहले आओ,पहले पाओ’योजना शुरू की है,जिसके तहत मेरठ के सबसे पॉश और सुनियोजित इलाकों में से एक,जागृति विहार एक्सटेंशन,में खाली पड़े सरकारी फ्लैट बेचे जा रहे हैं।फ्लैट्स की ऑनलाइन बुकिंग30अक्टूबर2025से शुरू हो चुकी हैऔर यह स्कीम31जनवरी2026तक चलेगी। आपको अपना मनपसंद फ्लैट बुक करने के लिए कुल कीमत का सिर्फ5%अमाउंट देना होगा।क्या है इस स्कीम में खास?यह कोई मामूली फ्लैट्स नहीं हैं,बल्कि एक प्रीमियम लोकेशन पर बनी मॉडर्न सोसायटी का हिस्सा हैं।1 BHKफ्लैट:इसका साइज लगभग33वर्ग मीटर है और कीमत₹8.62लाख से₹12.66लाखके बीच है।2 BHKफ्लैट:यह58वर्ग मीटर से लेकर100वर्ग मीटर तक के साइज में उपलब्ध हैं,जिनकी कीमत₹18.89लाख से₹40.97लाखके बीच है।सिर्फ सस्ता नहीं,सुविधाओं में भी है बेस्टइन फ्लैट्स को खरीदने का फैसला आपके लिए क्यों एक फायदे का सौदा हो सकता है,आइए जानते हैं:शानदार लोकेशन:यह प्रोजेक्टदिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवेसे मात्र10किलोमीटर औररैपिड रेल (RRTS)स्टेशनके बिल्कुल पास है,जिससे दिल्ली-नोएडा आना-जाना बेहद आसान है।मॉडर्न और मजबूत बिल्डिंग:येG+3 (ग्राउंड प्लस तीन मंजिल) इमारतें मॉडर्न डिजाइन और भूकंपरोधी तकनीक से बनी हैं।24×7सुविधाएं:यहां आपको24घंटे बिजली,पानी और सिक्योरिटी की सुविधा मिलती है। यह एक गेटेड टाउनशिप है,जिसमें हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।सब कुछ है पास में:चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी,मेडिकल कॉलेज,स्कूल,अस्पताल,बाजार और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स जैसी सभी जरूरी सुविधाएं इसके बेहद करीब हैं।सबसे बड़ा फायदा:15%तक की भारी छूट और किस्तों की सुविधा!UPAVPघर खरीदारों को एक अविश्वसनीय ऑफर भी दे रहा है:भुगतान का समयमिलने वाली छूट60दिनों के अंदरपूरा पेमेंट करने पर15%की भारी छूट61से90दिनों के अंदरपूरा पेमेंट करने पर10%की छूटऔर अगर आप एकमुश्त पैसा नहीं दे सकते,तो चिंता की कोई बात नहीं है। आप10साल की आसान मासिक किस्तों (EMI)पर भी यह फ्लैट खरीद सकते हैं। यही नहीं,सिर्फ50%भुगतान करते ही आपको फ्लैट का कब्जा (Possession)मिल जाएगा!
UK News
