
भारत के’गोल्डन बॉय’और भाला फेंक में देश का नाम दुनिया में रोशन करने वाले नीरज चोपड़ा के कंधों पर अब और बड़े सितारे सज गए हैं। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज को भारतीय सेना मेंलेफ्टिनेंट कर्नलकी मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है।22अक्टूबर2025को दिल्ली के साउथ ब्लॉक में एक खास समारोह आयोजित किया गया,जहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने नीरज के कंधों पर लेफ्टिनेंट कर्नल के चमचमाते प्रतीक चिन्ह लगाए। इस मौके पर रक्षा मंत्री ने नीरज चोपड़ा की तारीफ करते हुए उन्हें दृढ़ता,देशभक्ति और कभी हार न मानने वाली भारतीय भावना का प्रतीक बताया।सिपाही से’लेफ्टिनेंट कर्नल’तक का सफरनीरज चोपड़ा का भारतीय सेना से रिश्ता बहुत पुराना और गहरा है।2016:वह नायब सूबेदार के पद पर एक जूनियर कमीशंड अधिकारी के रूप में सेना में शामिल हुए।2021:टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीतने के बाद,उन्हें सूबेदार के पद पर पदोन्नत किया गया।2022:सेना ने उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया और फिर उन्हें सूबेदार मेजर के पद पर पदोन्नत किया गया।सेना में अपने सफर के साथ-साथ नीरज को देश के बड़े नागरिक सम्मानों से भी नवाजा गया,जिसमेंअर्जुन पुरस्कार,खेल रत्न पुरस्कारऔर देश का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मानपद्म श्रीशामिल है।उतार-चढ़ाव खेल का हिस्सा हैजहां एक तरफ नीरज को यह बड़ा सम्मान मिला,वहीं हाल ही में वह मैदान पर थोड़े निराश हुए थे। वह वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपना खिताब नहीं बचा पाए और84.03मीटर के थ्रो के साथ आठवें स्थान पर रहे।अपने इस प्रदर्शन पर नीरज ने बताया कि उनकी पीठ में कुछ समस्या थी,लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार करते हुए कहा, “आखिरकार,यही जीवन और खेल है।”उतार-चढ़ाव हर खिलाड़ी की जिंदगी का हिस्सा होते हैं। अब नीरज की नजरें अगले साल होने वाले एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने पर टिकी हैं,जहां उन्हें पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी अरशद नदीम से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है।
UK News
