Wednesday , October 28 2026

असम में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार, भूटान और चीन तक हिली धरती

गुवाहाटी, 05 जनवरी : पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में आज तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह 04.17.40 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.1 मापी गई। लोगों के बीच दहशत फैल गई। झटके काफी समय तक महसूस किए गए।असम समेत पड़ोसी राज्यों मेघालय, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम के साथ ही भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार, भूटान और चीन में इस मध्यम तीव्रता के भूकंप का असर रहा। हालांकि भूकंप से किसी नुकसान की खबर नहीं है।नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने कहा कि भूकंप का केंद्र असम के मोरीगांव जिले से 14 किलोमीटर दूर 50 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप का एपिक सेंटर 26.37 उत्तरी अक्षांश और 92.29 पूर्वी देशांतर पर रहा।