उत्तराखंड समाचार

आजादी के अमृत महोत्सव पर आईटीबीपी के वीरों ने जोशीमठ में निकाली तिरंगा रैली

जोशीमठ। आईटीबीपी प्रथम वाहिनी के हिमवीरों और हिम वीरांगनाओं ने सीमान्त नगर जोशीमठ में तिरंगा रैली निकालकर लोगों को हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का संदेश दिया।

आईटीबीपी प्रथम वाहिनी के सेनानी वेणुधर नायक के नेतृत्व में यह तिरंगा रैली आईटीबीपी सुनील-जोशीमठ के परेड मैदान से शुरू होकर जोशीमठ नगर के मुख्य मार्गों एवं सेना छावनी से होते हुए वापस परेड मैदान में पहुंचकर समाप्त हुई। देशभक्ति के नारों से ओत प्रोत हमवीरो की इस रैली का संदेश जोशीमठ नगर के साथ ही दूर दराज के गांवों तक भी पहुंचा।
तिरंगा रैली में हिमबीर-वीरांगनाओं के अलावा वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी अनिल डबराल व सूबेदार मेजर विजेंद्र सिंह चौहान भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button