राजनीति

दल बदलने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य के सीट बदलने पर अनुराग ठाकुर का तंज

भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य के सीट बदलने पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने निशाना साधा है। अनुराग ठाकुर ने कहा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य (सपा विधायक) हर पांच साल बाद एक नए स्वामी का चयन करते हैं, लेकिन अब वह इस कदर मुश्‍क‍िल में फंस गए हैं कि अपनी सीट से चुनाव लड़ने को भी तैयार नहीं हैं। पडरौना से भागने की क्या जरूरत थी? क्‍या उन्हें (Swami Prasad Maurya) हार का डर सता रहा है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Union Minister Anurag Thakur) ने कहा कि क्या उन्हें (Swami Prasad Maurya) हार का डर सता रहा था? जहां एक ओर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) का सूपड़ा साफ हो रहा है तो दूसरी तरफ उन्हें (स्वामी प्रसाद मौर्य) हारने का डर सता रहा है। ऐसी स्थिति हो गई है कि स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) अपनी सीट पर भी चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं है। आखिर क्या मजबूरी है कि उन्हें (Swami Prasad Maurya) पडरौना छोड़कर भागना पड़ा…

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को तीन उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी की। सपा ने इस सूची में भारतीय जनता पार्टी सरकार में मंत्री रहे और हाल ही में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) को कुशीनगर जिले की फाजिलनगर सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इससे भाजपा को सपा और स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला करने का मौका मिल गया है।

Related Articles

Back to top button