देश-विदेश

कराची में बुजुर्ग की टुकड़े-टुकड़े कर हत्या, शरीर के टुकड़े फ्लैट के अंदर और बाहर बिखरे मिले

कराची के पाश इलाके में एक फ्लैट में एक बुजुर्ग की बहुत ही निर्ममता से हत्या कर दी गई। 70 वर्षीय एक व्यक्ति के शरीर के टुकड़े फ्लैट के अंदर और बाहर बिखरे मिले। मौके पर ‘गहरी नींद’ में मिली एक महिला को मुख्य संदिग्ध के रूप में गिरफ्तार किया गया है।

कराची पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जुबैर नजीर शेख ने बताया कि सदर इलाके में एक अपार्टमेंट के फ्लैट के पास मानव हाथ के टुकड़े देखे गए। हमारी टीम ने पहुंचकर फ्लैट खोला तो एक महिला को गहरी नींद में पाया। वह जहां लेटी थी उसके आस-पास और पूरे फ्लैट में मानव अंग बिखरे पाए गए। शेख ने कहा कि गिरफ्तार की गई महिला की उम्र करीब 45 साल है। पुलिस ने उसकी पहचान नहीं खोली है। मामले में मुख्य संदिग्ध के रूप में चिह्नित किया गया है। हत्या की तारीख पता नहीं चल पाई है।

माना जा रहा है घटना इसी हफ्ते की है।शेख ने कहा कि मौके से महिला के खून से सने कपड़े और शरीर काटने के लिए इस्तेमाल किए गए उपकरण मिले हैं। महिला ने पूछताछ में मरने वाले को पहले पति मुहम्मद सोहेल बताया बाद में उसने कहा कि वह आदमी उसका रिश्तेदार था। डान अखबार की एक रिपोर्ट के अनुसार महिला नशे की हालत में थी। उस पर रासायनिक दवाओं का गहरा असर था।

शेख ने कहा कि पूछताछ में महिला का शांत रहना ‘आश्चर्यजनक’ था। पड़ोसियों ने ‘लिव-इन’ रिलेशनशिप की बात कही है। महिला अक्सर पुरुष के साथ फ्लैट में ठहरती थी। पैसे को लेकर दोनों में झगड़ा होता था। मरने वाले के परिवार को घटना की सूचना दे दी गई है।

Related Articles

Back to top button