देश-विदेश

कूड़ा प्रबंधन को लेकर विभिन्न आर डब्ल्यू ए के साथ निगम अधिकारीयों की बैठक

नई दिल्ली : दक्षिणी निगम के मध्य जोन में आज स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के मद्देनजर क्षेत्र की विभिन्न आर.डब्ल्यू.ए. के साथ कूड़ा प्रबंधन पर ऑन लाइन बैठक आयोजित की गई।

बैठक में क्षेत्रीय उपायुक्त  राधा कृष्ण और स्वच्छता अभियान की ब्रैंड अम्बेस्डर डाॅ. रूबी मखीजा ने आर.डब्ल्यू.ए. के सदस्यों के साथ कूड़ा प्रबंधन से संबंधित विषयों पर गहन चर्चा की। इस अवसर पर उपायुक्त  राधा कृष्ण ने आर.डब्ल्यू.ए. के सदस्यों को स्रोत पर कूड़े के पृथक्करण, गीले कूड़े की कंपोस्टिंग और सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध के बारे में जागरूक किया और कहा कि नागरिकों के सक्रिय सहभागिता से दक्षिणी निगम स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 की रैंकिंग में सुधार किया जा सकता है। उन्होंनें कहा कि भविष्य में भी मध्य जोन में इस प्रकार की बैठकों का आयोजन किया जाएगा ताकि क्षेत्र को शत् प्रतिशत कूड़ा मुक्त करने की और प्रयास किया जा सके।   बैठक में दक्षिणी निगम की ब्रांड एम्बेसडर डाॅ. रूबी मखीजा ऑन  लाइन  प्रेजेंटेशन के माध्यम से यह बताया कि कूड़ा प्रबंधन किस लिए आवश्यक है और किस प्रकार इसे सफलतापूर्वक किया जा सकता है। उन्होंने आर.डब्ल्यू.ए. के सदस्यों को भी कूड़े के पृथक्करण व कास्टिंग में उनकी सहभागिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी और जागरूक किया। बैठक में सभी आर.डब्ल्यू.ए. के द्वारा आश्वासन दिया गया कि वे कूड़ा प्रबंधन में दक्षिणी निगम के अधिकारियो व ब्रैंड अम्बेस्डर का पूरा सहयोग देंगे | यह ऑनलाइन  बैठक 90 मिनट की थी जिसमें प्रेजेंटेशन के साथ इंट्रेक्टिव सेशन का भी आयोजन किया गया जिसमें आर.डब्ल्यू.ए. के सदस्यों ने प्रश्न पूछे और अपने बहुमूल्य सुझाव दिये। इस बैठक में लगभग 110 सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर मध्य जोन के सहायक आयुक्त  मधुकांत, मध्य जोन की ब्रांड एम्बेसडर  शम्मी तलवार और  सुष्मिता बक्शी भी उपस्थित थी

Related Articles

Back to top button