
केशव प्रसाद मौर्य ने नई दिल्ली ग्रामीण विकास मंत्रालय के दो दिवसीय आयोजन में आज पूरे देश के युवाओं से ग्रामीण विकास द्वारा 'माई जीओवी' (MyGov) पोर्टल पर आयोजित 'लोगो डिज़ाइन प्रतियोगिता रखी गयी जिसमें उत्तर प्रदेश गौरवशाली युवाओं श्री अभय गुप्ता जी एवं सुश्री झील गौतम जी को उनकी उत्कृष्ट रचनात्मकता और ग्रामीण विकास के प्रति उनके दृष्टिकोण के लिए केंद्रीय मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। प्राय देखा गया है कि जहॉ केशव प्रसाद मौर्य जाते है वहॉ उत्तर प्रदेश को सम्मान दिलाने में सफल होते हैं, इसी के साथ प्रतियोगिता में 'माई भारत' पोर्टल के माध्यम से आयोजित विभिन्न रील्स और क्विज़ प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। विशेष रूप से '60 सेकंड फॉर माई विलेज' (60 Seconds for My Village) नेशनल रील और वीडियो चैलेंज कम्पटीशन के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के गौरवशाली युवाओं श्री अभय गुप्ता जी एवं सुश्री झील गौतम जी को उनकी उत्कृष्ट रचनात्मकता और ग्रामीण विकास के प्रति उनके दृष्टिकोण के लिए केंद्रीय मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने सम्मानित विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के युवा आज न केवल तकनीक का सही उपयोग कर रहे हैं, बल्कि ग्रामीण भारत की समस्याओं और समाधानों को दुनिया के सामने लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यह सम्मान प्रदेश के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों के जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ अधिकारियों, नीति-निर्माताओं, विशेषज्ञों एवं ग्रामीण विकास से जुड़े अनेक हितधारकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं, नवाचारों तथा सफल मॉडलों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा राज्यों के बीच श्रेष्ठ अनुभवों के आदान-प्रदान पर बल दिया गया। ग्रामीण विकास से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी, नीति निर्माता और देश भर के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
UK News