देश-विदेश

कोंडली विधानसभा के घड़ौली वार्ड में खुला एआईएमआईएम का कार्यालय

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली की कोंडली विधानसभा के घड़ौली वार्ड में कलीमुल  हफ़ीज़  अध्यक्ष, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल -मुस्लिमीन ने मजलिस कार्यालय का उद्घाटन किया।

 मजलिस दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सभी अस्वीकृत कॉलोनियों में दलित और मुसलमान रहते हैं।  ये सभी कचरा घरों और सीवरों के पास झुग्गियों में रहने वाले दो वर्ग  हैं। इन के यहां कोई स्कूल या अस्पताल नहीं हैं।अगर ये दोनों वर्ग  हाथ मिलाते हैं तो अपनी  किस्मत बदल सकते  हैं  कलीमुल  हफ़ीज़ ने कहा दिल्ली पर मनुवादियों का कब्जा रहा है, चाहे सरकार किसी भी पार्टी की क्यों न हो।  वृद्धि की।।
 कलीमुल  हफ़ीज़  ने कहा कि दिल्ली में, दलित और मुसलमान 50 प्रतिशत से अधिक हैं अगर ये दोनों वर्ग  एक साथ आ जाते हैं तो ये दिल्ली के तीनों निगमों में मेयर बना  सकते हैं।
 कार्यक्रम में राज कुमार ढ़िल्लोर , राजीव रियाज, गीता देवी, राम बर्न, डॉ. नवीद इकबाल नकवी, अब्दुल गफ्फार सिद्दीकी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए. मजलिस कार्यकर्ताओं ने ढोल और फूलों की माला पहनाकर मजलिस केदिल्ली प्रदेश अध्यक्ष   का स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button