Sunday , November 22 2026

कोहरे और धुंध का डबल अटैक! पटना में फ्लाइट्स-ट्रेनें हुईं लेट, यात्री परेशान

पटना:मौसम की पहली धुंध और स्मॉग ने सोमवार को पटना की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। राजधानी के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुबह के वक्त कम विजिबिलिटी के कारण उड़ान सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं,जिससे7जोड़ी यानी14फ्लाइट्सने या तो देरी से उड़ान भरी या वे देरी से पहुंचीं।इसका सबसे ज्यादा असर दिल्ली और मुंबई जैसे सबसे व्यस्त रूट्स पर देखने को मिला। इंडिगो की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट लगभग दो घंटे लेट हुई,तो वहीं एयर इंडिया की मुंबई से आने वाली फ्लाइट भी डेढ़ घंटे की देरी से पटना एयरपोर्ट पर लैंड हुई।एयरपोर्ट पर क्यों बिगड़े हालात?एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक,मौसम में अचानक बढ़ी नमी के कारण हवा में स्मॉग की एक मोटी परत बन गई थी। इस वजह से विमानों को लैंडिंग और टेक-ऑफ के लिए रनवे के क्लियर होने का इंतजार करना पड़ा,जिससे पूरा शेड्यूल बिगड़ गया।हालांकि,एयरलाइंस का दावा है कि उन्होंने यात्रियों कोSMSऔर ईमेल के जरिए देरी की सूचना पहले ही दे दी थी,लेकिन इसके बावजूद एयरपोर्ट पर कई यात्री परेशान दिखे। कुछ ने तो सोशल मीडिया पर एयरलाइंस को अपना ऑन-टाइम परफॉर्मेंस सुधारने की नसीहत भी दे डाली। अधिकारियों ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें।ट्रेनों की रफ्तार पर भी लगा ब्रेक, 11घंटे तक लेट हुईं पूजा स्पेशलकोहरे का असर सिर्फ हवाई यातायात पर ही नहीं,बल्कि रेल यातायात पर भी देखने को मिला। दानापुर रेल मंडल से गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें घंटों की देरी से चलीं,जिससे पटना जंक्शन समेत दूसरे स्टेशनों पर दिन भर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सबसे ज्यादा असर पूजा स्पेशल पर:यात्रियों की हालत सबसे ज्यादा पूजा स्पेशल ट्रेनों ने खराब की।उधना-जयनगर पूजा स्पेशलतो11घंटेकी भारी देरी से चल रही थी। वहीं,बरौनी-उधना पूजा स्पेशल9घंटेऔरआनंद विहार-भागलपुर पूजा स्पेशललगभग4.30घंटेलेट रही।एक्सप्रेस और वंदे भारत भी लेट:यहां तक कि प्रीमियम ट्रेनें भी कोहरे की मार से नहीं बच सकीं।हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस1.55घंटेकी देरी से पटना से खुली औरश्रमजीवी सुपरफास्टलगभग2.40मिनटलेट रही।रेलवे के अधिकारियों ने ट्रेनों की इस लेटलतीफी के लिए तकनीकी कारणों और ट्रैक पर बढ़े ट्रैफिक लोड को जिम्मेदार बताया है।