मनोरंजन

कौन बनेगा करोड़पति 2018 सीजन 10 जल्द आ रहा है सोनी टीवी पर

मुंबई: टीवी गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का सीजन 10 जल्द ही सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर दस्तक देने जा रहा है। महानायक अमिताभ बच्चन टेलीविजन पर एक बार फिर से वापसी करने जा रहे हैं। एक बार फिर से अमिताभ बच्चन इस शो को होस्ट करते नजर आएंगे।

यह आम आदमी का शो है, इसलिए देश का हर आदमी अपनी जिंदगी में एक बार तो इस मंच पर जरूर जाना चाहता है। हर बार लोग इस शो के लिए कड़ा इम्तेहान देते हैं। इस शो ने कई लोगों को करोड़पति बनाया है।

इस बार भी केबीसी के दर्शकों के लिए यह सुनहरा मौका है कि वह इस शो में सीधे एंट्री मार सकें। शो के लिए रजिस्ट्रेशन जल्द ही शुरू होने जा रहे हैं। 6 जून से Sonyliv App, IVRS, SMS, Web Medium के जरिए केबीसी सीजन 10 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। वहीं केबीसी रजिस्ट्रेशन के लिए सवाल kbcliv.in पर डाले जाएंगे, जिसके जवाब पार्टिसिपेंट को देने होंगे।

केबीसी के लिए 6 जून से शुरू होने जा रहे रजिस्ट्रेशन के लिए अमिताभ बच्चन सोनी टीवी पर रात 8.30 बजे करीब एक सवाल पूछेंगे। ऐसे में 24 घंटे के अंदर उस सवाल का सही जवाब सही जगह पर दिया जाना जरूरी होगा। केबीसी में भाग लेने के लिए kbcliv.in पर भी सवाल देखे जा सकते हैं। इसके बाद दिए गए नंबर पर सही फॉर्मेट के साथ आपको अपने जवाब एसएमएस के जरिए भेजने होंगे। इस में कुल 14 प्रश्न पूछे जाएंगे जिनके जवाब देना जरूरी होगा। इसके बाद ऑडीशन का लेवल आएगा जिसके लिए पूरी जानकारी भी साझा की जाएगी।

पिछले सीजन केबीसी 9 में अमिताभ बच्चन हर बार की तरह दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे थे। शो का हर एपिसोड अमिताभ की आवाज में ‘देवियों और सज्जनों’ की गूंज से शुरू होता था, वहीं अब एक बार फिर से दर्शक अमिताभ की इसी बुलंद आवाज को अगस्त महीने के दूसरे हफ्ते से सुन पाएंगे।

Related Articles

Back to top button