
आज का मौसम: देश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल रहा है। कहीं आसमान में बादल छाए हुए हैं तो कहीं हल्की बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक मौसम में कई नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं।दिल्ली-एनसीआर: प्रदूषण से मिली थोड़ी राहतदिल्ली-एनसीआर में रहने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। तेज हवाएं चलने की वजह से हवा की क्वालिटी (AQI)में थोड़ा सुधार आया है। दिवाली के बाद जो प्रदूषण का स्तर बहुत ज्यादा बढ़ गया था,अब वह धीरे-धीरे कम हो रहा है। सुबह के समय हल्की धुंध छा सकती है,लेकिन कोहरे की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, 28अक्टूबर तक तापमान सामान्य बना रहेगा।झारखंड में छठ से पहले मौसम लेगा करवटझारखंड में लोग छठ की तैयारियों में जुटे हैं,लेकिन मौसम विभाग ने थोड़ी चिंता बढ़ा दी है।24अक्टूबर तक तो आसमान साफ रहेगा,पर25अक्टूबर से बादलों की आवाजाही शुरू हो सकती है।26और27अक्टूबर को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है,जिससे छठ की तैयारियों में थोड़ी परेशानी आ सकती है।यूपी,बिहार और राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?उत्तर प्रदेश में इन दिनों बादलों और हल्की धूप के कारण उमस वाला मौसम बना हुआ है।25अक्टूबर तक कई जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है,जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी और सुबह के वक्त हल्का कोहरा भी देखने को मिल सकता है। बिहार और राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी बादलों के कारण मौसम काफी अच्छा बना हुआ है।दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्टबंगाल की खाड़ी में बने दबाव का असर अब दक्षिण भारत के राज्यों पर दिखने लगा है। तमिलनाडु,पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ बिजली कड़कने और मूसलाधार बारिश होने की संभावना है,इसलिए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।
UK News
