उत्तराखंड समाचार

खसरा मुक्त भारत के लिए सबका सहयोग जरूरी

विकासनगर: राष्ट्र को पोलियो मुक्त करने के अभियान के बाद अब खसरा व रुबेला मुक्त करने का अभियान भी शुरू किया गया है। इसके लिए शिक्षण संस्थान व स्वास्थ्य विभाग का संयुक्त अभियान 30 अक्टूबर से शुरू होगा। शनिवार को स्वास्थ्य कर्मियों, शिक्षकों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार की।

ब्लॉक संसाधन केंद्र में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के चिकित्सकों ने शिक्षकों को अभियान की जानकारी दी। जबकि, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के कर्मियों ने ब्लॉक सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अभियान के संचालन के बारे में बताया। आशा कार्यकर्ताओं के बहिष्कार के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अभियान के संचालन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सहयोग लेने का निर्णय लिया है। ब्लॉक संसाधन केंद्र में शिक्षकों को अभियान की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के डॉ. अमित अग्रवाल व डॉ. अमित कटियार ने बताया कि अभियान के तहत नौ माह से 13 वर्ष तक के नौनिहालों का टीकाकरण किया जाना है। 30 अक्टूबर से शुरू होने वाले टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए समाज में खसरा उन्मूलन के प्रति जागरूकता पैदा की जानी जरूरी है। कहा कि कुछ लोग भ्रांतियों के चलते अपने नौनिहालों का टीकाकरण करने से परहेज करेंगे। ऐसे लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करना शिक्षकों व स्वास्थ्य कर्मियों की जिम्मेदारी है। प्रत्येक नौनिहाल के टीकाकरण में शामिल होने से ही खसरा उन्मूलन अभियान को सफलता मिलेगी। ब्लॉक सभागार में एनएचएम के प्रमोद नेगी ने बताया कि खसरा विषाणु जनित संक्रामक बीमारी है। जबकि, रुबेला एक ऐसा संक्रामक रोग है, जो बच्चों व वयस्क दोनों को हो सकता है। गर्भवती महिला के रुबेला से ग्रसित होने के कारण गर्भपात, मृत्यु प्रसव, बच्चे में जन्मजात बहरापन, अंधापन के साथ ही गंभीर शारीरिक अक्षमता हो सकती है। समाज से इन बीमारियों को मिटाने के लिए ही सरकारी स्तर पर खसरा, रुबेला मुक्त अभियान शुरू किया जा रहा है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग व शिक्षा विभाग की संयुक्त सहभागिता से छात्र-छात्राओं को खसरा, रुबेला अभियान में प्रतिभाग कराया जाएगा। अभियान चार से पांच सप्ताह तक संचालित किया जाना है। स्कूलों में टीकाकरण पहले सप्ताह होने के बाद दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग सत्रों में टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान सीआरसी सरदार हर¨जदर ¨सह, मदरसा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मो. इस्लाम, निर्मला रावत, राजकुमारी, अमित सोनी, अनुराधा, निर्मला देवी, शिखा रानी, शिवानी, धन ¨सह, राजेश डोभाल, गीता, संजय राठौर, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button