देश-विदेश

गुरुग्राम नहर पर छह लेन पुल तैयार, 6 को उद्घाटन

बल्लभगढ़ : गुरुग्राम नहर पर सेक्टर-3 व 8 के बीच बनाया गया छह लेन पुल तैयार हो गया है। केवल फिनिशिग बची है। इसका उद्घाटन 6 मार्च को किया जाएगा। इसके बाद हजारों वाहन चालकों का बड़ी राहत मिलेगी। इस पुल के एक ओर सेक्टर-3 और चावला कालोनी तो दूसरी ओर सेक्टर-4, 7, 8 हैं। जबकि पास में सेक्टर-6 औद्योगिक सेक्टर व थोड़ा आगे बल्लभगढ़ शहर भी है। इसलिए यह पुल काफी अहम है। अब पुल छह लेन होने के बाद यहां जाम नहीं लगेगा और आसपास रहने वाले लोग पुल के माध्यम से सेक्टर-12 जिला मुख्यालय तक आसानी से आ-जा सकते हैं। पहले बना था दो लेन पुल

पहले यहां पर दो लेन पुल बना हुआ था। संकरा पुल होने के कारण यहां पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती थी और लोगों को परेशानी होती थी। इस परेशानी को दूर करने के लिए परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने सिचाई विभाग से छह लेन पुल बनाने की योजना बनवाई और इसे सरकार से मंजूर करा दिया। यहां पर सात करोड़ रुपये की लागत से छह लेन पुल बनाया गया है। अब पुल की दोनों तरफ बनाई गई दीवार पर पेंट किया जा रहा है। दोनों पर उतरने-चढ़ने के लिए रैंप बनाए जा चुके हैं। दीवार हटाने का इंतजार

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा और फरीदाबाद के विधायक नरेंद्र गुप्ता ने 25 फरवरी को पुल का निरीक्षण किया था। तब उन्होंने सेक्टर-4 आर की तरफ बनी हरित पट्टी की दीवार को हटाने के लिए नगर निगम के उपमंडल अधिकारी सुरेंद्र खट्टर को निर्देश दिए थे। इन निर्देश के बाद भी अभी तक दीवार को नहीं हटाया गया है। कोई वाहन हरित पट्टी की तरफ न गिर जाए, इसे ध्यान रखते हुए यहां पर बोर्ड खड़े करने होंगे। पुल चौड़ा और हरित पट्टी की दीवार होने के कारण सड़क छोटी है। यहां पर सड़क दीवार तोड़ने के बाद ही चौड़ी होगी। हमने पुल को बनाकर तैयार कर दिया है। पार्क की दीवार को हटाना नगर निगम का काम है। हम अपनी जमीन पर ही काम करते हैं। नगर निगम जब चाहे दीवार तोड़ कर सड़क को चौड़ा करे। हम पुल का उद्घाटन 6 मार्च को करा देंगे। पुल का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, विधायक नरेंद्र गुप्ता करेंगे।

Related Articles

Back to top button