
News India Live, Digital Desk : बिहार के समस्तीपुर में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री और जेडीयू प्रत्याशी महेश्वर हजारी एक होटल की लिफ्ट में करीब एक घंटे तक फंसे रह गए. हालत इतनी बिगड़ गई कि अंदर फंसे मंत्री और उनके समर्थकों का दम घुटने लगा, जिसके बाद लिफ्ट का दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकालना पड़ा.क्या है पूरा मामला?यह घटना समस्तीपुर के मगरदही घाट स्थित होटल प्रताप इंटरनेशनल की है. मंत्री महेश्वर हजारी अपने चुनाव प्रचार के सिलसिले में होटल की चौथी मंजिल पर रुके हुए थे.शनिवार सुबह जब वह अपने कुछ समर्थकों के साथ लिफ्ट से नीचे आ रहे थे, तभी दूसरे फ्लोर पर पहुंचते ही लिफ्ट ओवरलोड का अलार्म बजने लगा और अचानक बीच में ही अटक गई.लिफ्ट के रुकते ही अंदर सायरन बजने लगा, जिससे होटल में अफरा-तफरी मच गई. अंदर फंसे लोग घबरा गए और चीखने-चिल्लाने लगे. करीब एक घंटे तक बंद लिफ्ट में रहने के कारण लोगों का दम घुटने लगा था.रॉड से तोड़ा गया लिफ्ट का दरवाजाहोटल स्टाफ ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन जब लिफ्ट को दोबारा चालू करने में सफलता नहीं मिली, तो आखिरकार लोहे की रॉड से लिफ्ट का दरवाजा तोड़ने का फैसला किया गया.काफी मशक्कत के बाद लिफ्ट का गेट तोड़ा गया और मंत्री समेत सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. बाहर निकलने के बाद मंत्री महेश्वर हजारी ने कहा, “कुछ देर के लिए फंसे थे, लेकिन अब सब ठीक है.महेश्वर हजारी नीतीश सरकार में मंत्री हैं और कल्याणपुर सुरक्षित सीट से जेडीयू के उम्मीदवार हैं. वे इस सीट से लगातार दो बार जीत चुके हैं और इस बार हैट्रिक लगाने की तैयारी में है
UK News