उत्तर प्रदेश

जय शाह की कंपनी में 51 करोड़ की राशि विदेशों से लगी : राज बब्बर

लखनऊ   भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय अमित शाह की कंपनी को लेकर कांग्रेस काफी गरम है। लखनऊ में आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर ने प्रेस कांफ्रेंस में अमित शाह के बेटे की कंपनी पर गंभीर आरोप जड़ा है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष ने आज लखनऊ में मीडिया को संबोधित किया। राज बब्बर ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह की कंपनी के मामले को लेकर भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। इसके साथ ही राज बब्बर ने जय शाह की कंपनी को लेकर भी कई सवाल उठाये। राज बब्बर ने कहा कि सत्ता के दबाव के कारण ही जय शाह की कंपनी को बेजा लाभ दिया गया। उनकी कंपनी को कई इनसिक्योर लोन दिए गए।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर का बयान।अमित शाह व उनके बेटे पर लगे भ्रष्टाचार पर बोले राज बब्बर। कहा भाजपा अध्यक्षों पर भ्रष्टाचार का आरोप नई बात नहीं। इससे पहले जैन हवाला कांड में लालकृष्ण आडवाणी रिश्वत लेने में बंगारू लक्ष्मण और नितिन गडकरी पर लग चुके हैं भ्रष्टाचार के आरोप। तीनों ने दिया था इस्तीफा।अब अमित शाह तय करें उनको इस्तीफा देना है या नहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया बेचारा।कहा प्रधानमंत्री विषम परिस्थितियों में कैसे रोकें इन नेताओं को।कांग्रेस नेता हनुमान तिवारी के घर भागवत पाठ में भाग लेने अमानीगंज के तुलापुर गांव आए थे राज बब्बर।

राज बब्बर ने कहा कि कालूपुर कॉपरेटिव बैंक ने 25 करोड़ का ऋण मात्र छह करोड़ की संपत्ति गिरवी रखवाकर दिया है। उन्होंने कहा कि कुसुम फाइनेंशियल भी जय शाह की है। अमित शाह के बेटे की कंपनी के साथ ही कई अन्य इनसिक्योर लोन दिए गए हैं।

उन्होंने प्रश्न किया कि क्या आरबीआइ के नियम यह कहते है कि छह करोड़ की संपत्ति रख कर 25 करोड़ का ऋण दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि क्या कारण था कि, जय शाह को 19 करोड़ का इन सिक्योर लोन दिया गया।

राज बब्बर का आरोप है कि जय शाह की कंपनी में विदेशों से भी बड़ी धनराशि आई है। जय शाह की कंपनी में 51 करोड़ की राशि विदेशों से आई है।

उन्होंने कहा कि किसी को भी पता नहीं है कि टेम्पल इंटर प्राइजेज कौन सा कारोबार करती है। इसके साथ ही कोई यह नहीं बता पा रहा है कि इस कंपनी को आखिर 2016 में क्यों बंद करना पड़ा।

 

 

Related Articles

Back to top button