देश-विदेश

दस नंबरी बदमाश चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार

नई दिल्ली। पूर्वी जिला की मधुविहार पुलिस ने एक दस नंबरी बदमाश को बाइक चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।  पुलिस ने आरोपी से बाइक बरामद कर ली है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मधुविहार थाने के कांस्टेबल मोहित, कांस्टेबल सुरेश एएसआई महिपाल आपरेशन सुदर्शन के तहत श्री राम चौक पर वाहनों की जांच कर रहे थे। उसी दौरान उन्होंने एक सफ़ेद रंग की बाइक पर एक लड़के को अल्लाह कालोनी की तरफ से आते देखा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया लेकिन वह बाइक मोड़कर भागने लगा। पुलिस ने भाग कर उसे पकड़ लिया। कांस्टेबल मोहित ने उस लड़के को पहचान लिया।वह मधुविहार थाने का दस नंबरी बदमाश पायुसी उर्फ प्रजावल ठाकुर था। पुलिस ने जब जिपनेट की मदद से बाइक की जांच की तो वह मधुविहार थाना इलाके से चोरी की गई निकली। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पुछताछ में उसने बताया कि वह दो महीने से नशा मुक्ति केंद्र में था और वहां से आने पर उसने बाइक चोरी की।

Related Articles

Back to top button