Wednesday , October 28 2026

दिल्ली-गुरुग्राम ट्रैफिक जाम का इलाज! 35,000 करोड़ की सुपरफास्ट ट्रेन पर बड़ा अपडेट, जानें रूट और डेडलाइन

नई दिल्ली/गुरुग्राम।दिल्ली और गुरुग्राम के सबसे बड़े सिरदर्द,यानी ट्रैफिक जाम से जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है।दिल्ली-गुरुग्राम-शाहजहांपुर-बहरोड़ (Delhi-SNB) RRTSप्रोजेक्टअब तेजी से धरातल पर उतरने की तैयारी में है। इस105किलोमीटर लंबी सुपरफास्ट रेल लाइन के निर्माण के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC)ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्री-बिड मीटिंग का आयोजन किया,जिसमें30से ज्यादा बड़ी निर्माण कंपनियों ने हिस्सा लिया।यह विशाल प्रोजेक्ट न केवल दिल्ली और गुरुग्राम के बीच यात्रा के समय को मिनटों में समेट देगा,बल्कि सड़कों पर गाड़ियों का बोझ भी कम करेगा।35,000करोड़ के प्रोजेक्ट के लिए कंसल्टेंट की तलाशNCRTCने इस मेगा प्रोजेक्ट के लिए’जनरल कंसल्टेंट’के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह कंसल्टेंट एक ऐसी कंपनी होगी जो इस35,000करोड़ रुपयेकी महत्वाकांक्षी परियोजना की निगरानी करेगी। इसका मुख्य काम यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रोजेक्ट बिना किसी देरी और फिजूलखर्ची के निर्धारित समय-सीमा के अंदर पूरा हो। इसके लिए टेंडर10अक्टूबर को जारी किया गया था और बोली लगाने की प्रक्रिया11नवंबर से18नवंबरतक चलेगी।जमीन पर भी काम तेजएक तरफ जहां कागजी प्रक्रिया चल रही है,वहीं दूसरी ओर जमीन पर भी प्री-कंस्ट्रक्शन का काम जोर-शोर से शुरू हो चुका है। हाई-स्पीड ट्रेन के लिए मजबूत नींव तैयार करने के लिएसड़कें चौड़ी की जा रही हैं,जमीन की मिट्टी की जांच (Soil Testing)हो रही है और बिजली-पानी जैसी यूटिलिटी लाइनों को शिफ्ट किया जा रहा है।क्या होगा इसका रूट?यह सुपरफास्ट ट्रेन दिल्ली,गुरुग्राम और अलवर (बहरोड़) के प्रमुख स्थानों को जोड़ेगी।शुरुआत:ट्रेन दक्षिण-पूर्वी दिल्ली केसराय काले खानसे शुरू होगी।दिल्ली में अंडरग्राउंड:राजधानी के अंदर यहINA,मुनीरका और एयरोसिटीजैसे स्टेशनों पर सुरंग (अंडरग्राउंड) से गुजरेगी।गुरुग्राम में एलिवेटेड:दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पार करने के बाद,यहNH-48के साथ-साथसाइबर सिटी को छूते हुए एलिवेटेड ट्रैक (ऊपर)परIFFCOचौकतक जाएगी।गुरुग्राम में फिर अंडरग्राउंड:अंत में,यहराजीव चौक से हीरो होंडा चौकतक फिर से जमीन के नीचे (अंडरग्राउंड) चलेगी।जानें कब तक पूरा होगा प्रोजेक्ट?नई विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR)के अनुसार,इस प्रोजेक्ट का टाइमलाइन इस प्रकार है:भूमि अधिग्रहण और सर्वे:दिसंबर2025से नवंबर2027तक।निर्माण कार्य शुरू:अगस्त2026।एलिवेटेड हिस्सा तैयार: 2030तक।अंडरग्राउंड हिस्सा तैयार:जनवरी2031तक।पूरी लाइन चालू:नवंबर2031तक यह पूरी लाइन चालू हो जाएगी,जो दिल्ली को बहरोड़ से मिनटों में जोड़ देगी।