Wednesday , August 26 2026

दिल्ली में देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट, बिहार को दहलाने की साजिश रच रहे 4 कुख्यात बदमाश एनकाउंटर में ढेर

Delhi police encounter today : बीती रात दिल्ली की सड़कें गोलियों की आवाज से गूंज उठीं। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और बिहार पुलिस ने मिलकर एक ऐसे ऑपरेशन को अंजाम दिया, जिसमें बिहार के चार नामी बदमाश मारे गए। पुलिस का कहना है कि यह गैंग बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पूरे राज्य में दहशत और अशांति फैलाने की एक बड़ी साजिश रच रहा था।यह एनकाउंटर22और 23अक्टूबर की दरमियानी रात करीब2:20 बजे दिल्ली के रोहिणी इलाके में हुआ। बहादुर शाह मार्ग पर पुलिस और बदमाशों के बीच आमने-सामने की मुठभेड़ हुई,जिसमें दोनों तरफ से ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। इस गोलीबारी में चारों बदमाशों को गोली लगी,जिन्हें फौरन रोहिणी के डॉ. बीएसए अस्पताल ले जाया गया,लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।कौन थे ये बदमाश जो दिल्ली में मारे गए?मारे गए बदमाशों का यह गिरोह’सिग्मा एंड कंपनी’के नाम से जाना जाता था, जिसका सरगना रंजन पाठक था।रंजन पाठक (उम्र25):गैंग का सरगना, जो बिहार के सीतामढ़ी जिले का रहने वाला था।बिमलेश महतो उर्फ बिमलेश साहनी (उम्र25):यह भी बिहार के सीतामढ़ी का रहने वाला था।मनीष पाठक (उम्र33):रंजन पाठक का साथी और सीतामढ़ी का ही निवासी।अमन ठाकुर (उम्र21):यह दिल्ली के करावल नगर का रहने वाला था।पुलिस के मुताबिक,यह गैंग सिर्फ बिहार में ही नहीं, बल्कि नेपाल तक अपना नेटवर्क फैलाए हुए था और कई गंभीर अपराधों के लिएWantedथा।हत्या करके मीडिया को भेजता था अपना बायोडाटा!इस गैंग का सरगना रंजन पाठक इतना बेखौफ था कि उसके कारनामों ने मीडिया में भी सुर्खियां बटोरी थीं। यह वही अपराधी है,जिसने सीतामढ़ी में एक हाई-प्रोफाइल मर्डर करने के बाद शान से मीडिया वालों को अपना बायोडाटा (Resume)भेजा था,मानो वह किसी सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई कर रहा हो।पुलिस के हाथ इस गैंग की एक ऑडियो कॉल लगी थी,जिससे यह खुलासा हुआ कि यह गिरोह बिहार चुनाव से पहले माहौल खराब करने और राज्य में अफरा-तफरी मचाने की खतरनाक प्लानिंग कर रहा था। इसी इनपुट के बाद पुलिस ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।