Wednesday , April 29 2026

दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह झमाझम बारिश और आंधी! भीषण गर्मी से मिली बड़ी राहत- IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर वासियों के लिए बुधवार की सुबह एक बड़ी राहत लेकर आई। कई दिनों से 40 डिग्री से ऊपर तपती राजधानी में सुबह तेज बारिश, गरज-चमक और आंधी-तूफान ने दस्तक दी। 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवाओं के साथ आई इस बारिश ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया और सुबह का माहौल सुहावना हो गया।38 डिग्री तक रहेगा तापमान, येलो अलर्ट जारीभारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD के अनुसार आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है जिसमें कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है।चक्रवाती परिसंचरण है बारिश की वजहस्काईमेट वेदर के महेश पलावत के अनुसार मध्य पाकिस्तान, उत्तर-पश्चिम राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के ऊपर सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण ही इस बारिश की वजह है। यह मौसमी तंत्र उत्तर और उत्तर-पूर्वी भारत की ओर बढ़ रहा है और 30 अप्रैल तक सक्रिय रहने की उम्मीद है। आगे बढ़ने पर यह धूल भरी आंधी के साथ मध्यम बारिश और गरज-तूफान भी ला सकता है जो मानसून पूर्व मौसम की सामान्य प्रक्रिया है।सोमवार अप्रैल का दूसरा सबसे गर्म दिन था, रात भी रही गर्मगौरतलब है कि मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री दर्ज हुआ जो सोमवार के 42.3 डिग्री से कम था। सोमवार अप्रैल का दूसरा सबसे गर्म दिन रहा। पिछले कुछ दिनों में रात के तापमान में भी तेज बढ़ोतरी हुई और इस सीजन की पहली वार्म नाइट दर्ज की गई। इसके अलावा भारी बारिश से प्रदूषक तत्व भी धुल गए जिससे दिल्ली की वायु गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार आया है।