Sunday , October 25 2026

 दिवाली पर दिल्ली वालों ने जमकर की खरीदारी, शराब की बिक्री से भर गया सरकार का खजाना

दिवाली का त्योहार खत्म हो चुका है,लेकिन दिल्ली सरकार के खजाने पर इसकी रौनक अभी भी दिख रही है। इस दिवाली के मौके पर दिल्ली वालों ने शराब की रिकॉर्ड तोड़ खरीदारी की है,जिससे सरकार को तगड़ा मुनाफा हुआ है। पिछले साल के मुकाबले इस साल दिवाली पर शराब की बिक्री से होने वाली कमाई में15%का बड़ा उछाल देखा गया है।15दिन में हुई600करोड़ की कमाईदिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिवाली से ठीक पहले के15दिनों में सरकारी दुकानों से करीब600करोड़ रुपये की शराब बिकी। यह आंकड़ा इसलिए भी खास है क्योंकि पिछले साल इसी दौरान यह कमाई516करोड़ रुपये थी। यानी इस साल लोगों ने करीब84करोड़ रुपये की ज्यादा शराब खरीदी।क्या कहते हैं सरकारी आंकड़े?इस बंपर कमाई से दिल्ली का आबकारी विभाग काफी उत्साहित है। अधिकारियों को उम्मीद है कि इस वित्त वर्ष में वे6,000करोड़ रुपये का अपना राजस्व लक्ष्य आसानी से पार कर लेंगे। नए साल पर होने वाली बिक्री से इस कमाई में और भी इजाफा होने की संभावना है।आंकड़े बताते हैं कि इस कारोबारी साल की पहली छमाही (6महीने) में ही सरकार ने शराब पर लगने वाले टैक्स से4,192करोड़ रुपये कमा लिए हैं,जो पिछले साल इसी समय में3,731करोड़ रुपये थे।करोड़ों बोतलें बिकींसिर्फ अप्रैल से जून के तीन महीनों में ही दिल्ली सरकार की एजेंसियों ने शराब की करीब17करोड़ बोतलें बेचीं,जिससे2,662करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई हुई। यह पिछले साल के मुकाबले एक करोड़ बोतलें ज़्यादा हैं।आपको बता दें कि दिल्ली में शराब की बिक्री का पूरा काम सरकार की चार एजेंसियां (DSIIDC, DTTDC, DCSC,औरDCCWWS)ही संभालती हैं,जो शहर में700से ज़्यादा सरकारी ठेके चलाती हैं। इस दिवाली इन दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिली,जिसका सीधा फायदा सरकार के खजाने को हुआ है।