Saturday , July 25 2026

देर रात आया फैसला! BJP की फाइनल लिस्ट जारी, देखिए किसे मिली जगह, किसका कटा टिकट।

बिहार चुनाव2025का बिगुल बज चुका है और अब सियासी बिसात पर मोहरों की चाल तेज़ हो गई है। आखिरकार,भारतीय जनता पार्टी (BJP)ने अपना सस्पेंस खत्म करते हुए अपने सभी योद्धाओं को मैदान में उतार दिया है।BJPकी आखिरी लिस्ट भी आ गई,अब मैदान में उतरेंगे101उम्मीदवारदेर रात चली बैठकों के बाद,बीजेपी ने बुधवार को18उम्मीदवारों की अपनी तीसरी और आखिरी लिस्ट भी जारी कर दी। इसी के साथ पार्टी ने अपने कोटे की सभी101सीटोंपर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। मंगलवार को71और बुधवार दोपहर को12नामों की घोषणा के बाद,अब बीजेपी पूरी तरह से चुनावी रण के लिए तैयार है।इस आखिरी लिस्ट में रामनगर से नंद किशोर राम,नरकटियागंज से संजय पांडे और कोचाधामन से बीना देवी जैसे नामों पर मुहर लगी है। पार्टी का कहना है कि लिस्ट बनाते समय हर समीकरण—चाहे वो सामाजिक हो,क्षेत्रीय हो या फिर युवा जोश—का पूरा ध्यान रखा गया है,ताकि एनडीए का जनाधार और भी मज़बूत हो सके।उधर,चिराग पासवान ने भी खोले अपने पत्तेएनडीए के दूसरे साथी भी पीछे नहीं हैं। चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) ने भी अपने14उम्मीदवारोंकी पहली लिस्ट जारी कर दी है।चिराग की इस लिस्ट में कुछ बड़े और जाने-पहचाने नाम भी शामिल हैं। गोविंदगंज से राजू तिवारी,सिमरी बख्तियारपुर से संजय कुमार सिंह और बक्सर की ब्रह्मपुर सीट से बाहुबली नेता हुलास पांडे को टिकट दिया गया है। इसके अलावा,गरखा सीट से सीमा मृणाल और डेहरी से राजीव रंजन सिंह पर भी पार्टी ने भरोसा जताया है।अब जब एनडीए के बड़े खिलाड़ियों ने अपने पत्ते खोल दिए हैं,तो देखना दिलचस्प होगा कि बिहार की चुनावी हवा किस ओर रुख करती है।