उत्तराखंड समाचार

नरेंद्र मोदी फार्मूला दुनिया के कई देश कर रहे हैं स्वीकारः अमित शाह

देहरादून : दो दिन से उत्तराखंड में सरकार और संगठन की नब्ज टलोल रहे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फार्मूले से न केवल देश में खुशहाली का माहौल कायम हो रहा है, बल्कि कई देश उनके इस फार्मूले को अपना रहे हैं। उन्होंने उत्तरांखड की त्रिवेंद्र सरकार की पीठ थपथपाई और उम्मीद जताई कि वह चुनाव में जनता से किए गए वायदों पर खरा उतरेगी। इसके लिए पार्टी ने जो एजेंडा तैयार किया है, उसे पांच वर्षों के दौरान पूरा कर लिया जाएगा।

पत्रकारों से बातचीत में अमित शाह ने केंद्र सरकार की विकास योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। साथ ही कहा कि हर जगह विकास की लहर है। जीडीपी बढ़ी है। पूरी दुनियां मानती है कि अमेरिका के बाद भारत ऐसा देश है, जो प्रतिबद्धता को लेकर कहीं भी जा सकता है।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का फार्मूला दुनियां के कई देश स्वीकार कर चुके हैं। उन्होंने भारत की संस्कृति को दुनियां भर में पहुंचाने का काम किया। 19 हजार गांव में बिजली नहीं थी। अब 14 हजार गांवों में पहुंचा दी गई है। वर्ष 18 तक बाकि बचे गांवों में भी बिजली पहुंच जाएगी। वर्ष 22 तक हर घर में बिजली और शौचालय की व्यवस्था हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि नोटबंदी, बेनामी संपत्ती कानून, मनी ट्रांजेस्शन से अर्थव्यवस्था के समानांतर चल रहे कालेधन के व्यापार पर अंकुश लगा है। देश की राजनीति में जातिवाद, वंशवाद और तुष्टिकरण को भाजपा ने समाप्त किया है। उत्तराखंड के परिपेक्ष्य में उन्होंने कहा कि केंद्रीय सहायता को 36343 से बढ़ाकर 49147 कर दिया गया। उत्तराखंड में आल वेदर रोड से टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। वहीं वन रेंक वन पेंशन का सबसे ज्यादा लाभ उत्तराखंड को मिला।

उन्होंने कहा कि छह माह के कार्यकाल में त्रिवेंद्र सरकार ने खनन, शराब माफियाओं की लूट पर अंकुश लगाया। आने वाले दिनों में चुनावी घोषणापत्र के अनुरूप ही उत्तराखंड का विकास करने के लिए भाजपा सरकार संकल्पबद्ध है। पांच साल के भीतर उत्तराखंड की स्थिति विकसित राज्यों के अनुरूप हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button