
आज का मौसम1नवंबर2025:आखिरकार,जिसका सबको इंतज़ार था,दिल्ली में उस गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है. नवंबर की पहली सुबह अपने साथ कोहरा लेकर आई है और अब रातों में भी हल्की सिहरन महसूस होने लगी है. हालांकि,दिन में खिलती धूप राहत दे रही है,लेकिन मौसम का मिजाज साफ बता रहा है कि अब स्वेटर और जैकेट निकालने का वक्त आ गया है.मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में आज से ठंड और बढ़ेगी,लेकिन फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है. यही हाल यूपी,पंजाब और हरियाणा का भी रहने वाला है,जहाँ ठंड का असर अब साफ दिखेगा. वहीं,देश के कुछ हिस्सों में मौसम का एक अलग ही रंग देखने को मिलेगा. बंगाल,राजस्थान और अरुणाचल प्रदेश में बारिश का अनुमान है.आइए जानते हैं,आज देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का क्या हाल है.यूपी: कहीं मौसम साफ,तो कहीं बौछारेंउत्तर प्रदेश में मौसम मिला-जुला रहने वाला है. पश्चिमी यूपी में आज मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क रहेगा. वहीं,पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में बादल छा सकते हैं और गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं. मौसम विभाग का यह भी अनुमान है कि इस साल नवंबर में यूपी की रातें सामान्य से थोड़ी गर्म रह सकती हैं.उत्तराखंड: पहाड़ों पर जल्द बदलेगा मौसमपहाड़ों पर भी मौसम करवट ले रहा है. देहरादून समेत ज़्यादातर इलाकों में धूप और बादलों की आंख-मिचौली चल रही है,जिससे रात के तापमान में अच्छी-खासी गिरावट आई है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार,अगले दो दिन तो मौसम सूखा रहेगा,लेकिन3नवंबर के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है,जिसके बाद उत्तराखंड के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.राजस्थान: बारिश का दौर जारीजहाँ उत्तर भारत में ठंड बढ़ रही है,वहीं राजस्थान में बारिश का दौर अभी थमा नहीं है. पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है. आज भी उदयपुर,कोटा,अजमेर,जयपुर और भरतपुर संभाग के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिणी-पूर्वी राजस्थान में अगले3-4दिनों तक बारिश की यह हलचल जारी रहेगी.आपके शहर में आज का तापमानआज के तापमान की बात करें तो दिल्ली और जयपुर में अधिकतम तापमान31डिग्री रहेगा. वहीं,लखनऊ में पारा33डिग्री तक जा सकता है. पटना और रांची में दिन थोड़ा ठंडा (28डिग्री) रहेगा. पहाड़ों पर ठंड का असर साफ दिख रहा है,शिमला और श्रीनगर में न्यूनतम तापमान9डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है.
UK News
